Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डांट भी, दुलार भी! पापा के वो डायलॉग्स जो हमें बचपन में भले ही लगते थे बुरे, पर आज बहुत याद आते हैं

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 03:33 PM (IST)

    फादर्स डे के खास मौके पर आज हम पापा से जुड़ी उन बातों का जिक्र करेंगे जिन्हें सुनकर हम सभी का बचपन बीता। ...और पढ़ें

    पापा के वो डायलॉग्स जिन्हें सुनते हुए बीता सभी का बचपन (Image Source: AI Generated)

    पापा के वो डायलॉग्स जिन्हें सुनते हुए बीता सभी का बचपन (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फादर्स डे के खास मौके पर आज हम पिता को लेकर कोई सीरियस बात नहीं करेंगे, बल्कि उनसे जुड़ी उन बातों का जिक्र करेंगे जिन्हें सुनकर हम सभी का बचपन बीता। कई लोग तो आज भी रोज पापा से इन डायलॉग्स को सुन रहे होंगे। पहले ये बातें समझ में नहीं आती थीं लेकिन अब जाकर पता लगा कि पापा की कही वो बातें केवल हंसने के लिए नहीं थीं, बल्कि उनका मतलब बड़ा गहरा था।

    पापा के वो डायलॉग्स जिन्हें सुनते हुए बीता सभी का बचपन 

    भारतीय घरों में पापा अपने सख्त मिजाज में कुछ न कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो किसी फिल्मी डायलॉग्स से कम नहीं। 

    1. पैसे पेड़ पर नहीं उगते 

    क्या आपने बचपन में कभी ऐसा कोई काम किया है, जैसे ज्यादा खर्चा, कोई महंगी खरीदारी या पैसे का खो जाना? इसके बाद जरूर पापा से यह सुनने को मिला ही होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते। वैसे बात भी सही है, अब जब खुद कमाने लगे हैं तो इसका मतलब अच्छे से समझ में आता है।  

    2. ‘जब मैं तुम्हारी उम्र का था तो......’

    हमारी किसी नाकामी पर या आलसीपन को देखकर पापा ने अपने बचपन से जुड़ा कोई न कोई ऐसा किस्सा जरूर सुनाया होगा। इस किस्से के आखिर में यह भी कहा होगा कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था तो यह किया करता था, अच्छे से पढ़ाई करता था या बड़ों की सारी बात मानता था। इस उम्र में आकर जब हम अपने बचपन के किस्से सुनाकर किसी को मोटिवेट करते हैं, तब यह समझ में आता है कि कितना जरूरी है। 

    3. मेहनत और ईमानदारी से बड़ा कुछ नहीं 

    वाकई में पापा का ये डायलॉग कि मेहनत और ईमानदारी से बड़ा कुछ नहीं, एक यूनिवर्सल क्वोट होना चाहिए। चाहे नौकरी हो, पढ़ाई हो या जीवन की कोई दूसरी दौड़ यह सीख हर जगह काम आई। हम भले ही तब उनके सामने सिर हिलाकर हामी भर देते थे, पर असली मतलब अब मालूम हुआ। 

    खबरें और भी

    4. कमरे से निकलते समय लाइट-पंखा बंद कर दिया करो 

    बिजली बचाने की पापा की मुहिम ऐसे चला करती थी, जैसे सरकार का कोई अभियान हो। लेकिन बात भी उनकी सही थी कि फिर बिजली का बिल कौन भरेगा? ऊर्जा को कैसे बचाते हैं इसका पहला पाठ हमने पापा से ही सीखा, स्कूल ने तो बाद में बताया। 

    5. जब खुद कमाओगे तब समझोगे 

    क्या आपके साथ ऐसा हुआ जब हम पापा के साथ शॉपिंग पर गए और उन्होंने हमें सभी फेवरेट चीजें दिलाई पर अपने लिए कुछ नहीं लिया? फिर हमने सवाल किया और सामने से यह जवाब आया कि जब खुद कमाओगे तब पता चलेगा। दरअसल, पापा अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और उनका यह डायलॉग हमें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का एक तरीका था, जिसे हम हंसी में टाल दिया करते थे। 

    यह भी पढ़ें- Father's Day को बनाना चाहते हैं खास, तो पापा को 5 जगहों पर कराएं सरप्राइज विजिट; तुरंत करा लें टिकट

    यह भी पढ़ें- Father's Day 2025: पापा के साथ मजबूत बनाना चाहते हैं बॉन्‍ड‍िंग, तो काम आएंगे 5 ट‍िप्‍स