प्यार, धोखा और बैकअप प्लान... सबके लिए तैयार हैं Gen-Z, समझिए मॉडर्न डेटिंग के ये नए शब्द
अब रिश्तों को पुराने तरीके से संभालने के बजाय जेन-जी स्टाइल को अपनाएं, यहां उनकी डिक्शनरी में शामिल डेटिंग से जुड़े खास शब्द दिए गए हैं। ...और पढ़ें

मॉडर्न डेटिंग से जुड़ी ग्लॉसरी (Image Source: AI Generated)
HighLights
जेन-जेड की डेटिंग में नए शब्द और ट्रेंड्स
ऑर्बिटिंग, जॉम्बीइंग, बेंचिंग जैसे आधुनिक रिश्ते के पहलू
रिश्तों में प्यार, धोखा और बैकअप प्लान की भूमिका
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी सोसाइटी में रिश्ते हमेशा नियमों से चला करते थे, जैसे- थोड़ा बहुत एडजस्ट करना जरूरी है, एक पार्टनर ज्यादा बोले तो दूसरे का शांत रहना जरूरी है, इमोशनल मैच्योरिटी रिलेशनशिप में बहुत मायने रखती है.... और न जाने क्या-क्या! पर अब जेन-जी के जमाने में कुछ भी इतना अहम नहीं रहा क्योंकि रिलेशनशिप की रूलबुक की जगह ग्लॉसरी ने ले ली है। अब नियम कम और डिक्शनरी ज्यादा देखने की जरूरत है। आइए जानते हैं मॉडर्न डेटिंग से जुड़ी शब्दावली।
ऑर्बिटिंग
क्या आप मेसेज इग्नोर करके सोशल मीडिया पोस्ट देख रहे हैं और उन्हें लाइक कर रहे हैं, तो जान लें यह ऑर्बिटिंग कहलाता है।
जॉम्बीइंग
जेन-जी अक्सर जॉम्बीइंग शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जिसका मतलब होता है जब कोई एकदम से गायब हो जाए और फिर वापिस आकर ऐसा बर्ताव करे कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
सॉफ्ट लॉन्चिंग
अपने रिलेशनशिप का और पार्टनर को लेकर थोड़े बहुत हिंट देना पर सीधे तौर पर जानकारी न देना सॉफ्ट लॉन्चिंग कहलाता है। इसमें पार्टनर की आइडेंटिटी के बारे में जेन-जी कुछ भी शेयर नहीं करते।
थ्रोनिंग
यह डेटिंग का एकदम नया ही तरीका है जो थोड़ा अजीब भी है। इसमें व्यक्ति किसी को बस इसलिए डेट कर रहा होता है क्योंकि उनके साथ रहने से स्टेटस और इमेज को बूस्ट मिलता है।
बेंचिंग
यह डेटिंग का मॉडर्न ट्रेंड है जिसमें नई जेनरेशन किसी को एक बैकअप की तरह रखते हुए दिलचस्पी दिखाती है जबकि साथ-साथ दूसरे डेटिंग के ऑप्शन भी देखे जा रहे होते हैं।
फ्यूचरफेकिंग
क्या आपने देखा है कुछ लोग रिलेशनशिप में फ्यूचर को लेकर बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं पर जब उन्हें पूरा करने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं। इसी को जेन-जी फ्यूचरफेकिंग का नाम देते हैं।
पॉकेटिंग
इसके नाम से ही मालूम चल रहा है ऐसा रिश्ता जो सभी से छिपा हुआ हो। दो लोग एक दूसरे को डेट तो कर रहे होते हैं लेकिन उनके परिवार और दोस्तों को इस बारे में बिल्कुल पता नहीं होता। पॉकेटिंग में न ही व्यक्ति सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी पब्लिक करता है।
कुशनिंग
यह बेंचिंग से थोड़ा अलग है पर कुछ-कुछ मिलता-जुलता भी है। इसमें किसी को डेट करते हुए अपने आसपास दूसरे रोमांटिक ऑप्शन एक बैकअप की तरह रखना शामिल है। यह तरीका इमोशनल चीटिंग का ही मॉडर्न नाम है।
फ्लडलाइटिंग
इमोशन्स की एकदम से बाढ़ आ जाना, हां! कुछ ऐसा ही है फ्लडलाइटिंग। इसमें लोग डेटिंग की शुरुआत में ही अपने से जुड़ी कुछ गहरी बातें यानी डीप पर्सनल इनफॉर्मेशन शेयर कर देते हैं ताकि जल्दी इमोशनली एक दूसरे से जुड़ा जा सके।
ब्रेडक्रम्बिंग
किसी को टुकड़ों में अपना प्यार और अटेन्शन देना ब्रेडक्रम्बिंग कहलाता है। फिर चाहे सामने वाले को डेटिंग में दिलचस्पी ही न हो पर वह कान्टैक्ट बनाए रखने के लिए इतनी कोशिश करता है कि रिश्ता बना रहे, वो भी बिना किसी कमिटमेंत के।