क्या आपके पार्टनर ने भी आपको 'टेकन फॉर ग्रांटेड' लेना शुरू कर दिया है? इन 9 संकेतों से कर सकते हैं पहचान
अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर ने आपको टेकन फॉर ग्रांटेड लेना शुरू कर दिया है, तो कुछ संकेतों की मदद से बात का पता लगा सकते हैं। ...और पढ़ें

क्या रिश्ते में कम हो गई है आपकी अहमियत? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि किसी रिलेशनशिप की शुरुआत काफी जोश में होती है। हर हफ्ते डेट्स, एक-दूसरे को खूब सारे मैसेज करना, गिफ्ट्स देना, लेकिन वक्त के साथ ये स्पार्क फीका पड़ने लगता है। किसी भी लॉन्गटर्म रिलेशनशिप में ऐसा होना नॉर्मल है, लेकिन कई बार पार्टनर आपको टेकन फॉर ग्रांटेड भी लेने लगते हैं।
टेकन फॉर ग्रांटेड लेना यानी वो ये मान लेते हैं कि आप कहीं और नहीं जाने वाले। इसलिए वो रिलेशनशिप में ज्यादा एफर्ट्स देना बंद कर देते हैं। अगर आपको भी अपने रिश्ते में ऐसा ही महसूस हो रहा है, तो सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका शर्मा के बताए कुछ संकेतों पर ध्यान दें।
आपकी कोशिशों की कद्र न करना
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप छोटी-बड़ी कोशिशों करते हैं, जैसे- पार्टनर की पसंद का खाना बनाना, घर संभालना या उन्हें हर स्थिति में सपोर्ट करना। लेकिन अगर आपका पार्टनर इन बातों को बिल्कुल आम समझ रहा है, तो हो सकता है कि वो आपको टेकन फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। वो इन चीजों को आपका फर्ज समझने लगते हैं और आपके एफर्ट्स को सराहना बंद कर देते हैं।
आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करना
जब आप उनसे अपने दिल की बात या इमोशन्स शेयर करते हैं, तो वे उन्हें बहुत हल्के में लेते हैं। आपकी बात सुनने के बजाय वे टॉपिक बदल देते हैं या आपको ओवरथिंकर कहकर आपकी भावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर देते हैं।
खबरें और भी
क्वालिटी टाइम न बिताना
अब वे आपको पहले की तरह अटेंशन नहीं देते। डेट नाइट्स, साथ बैठकर बातचीत करना ये सब अब पहले जैसा नहीं रहा है। अब वे अपने फोन, दोस्तों या काम में ज्यादा बिजी रहते हैं और आपको अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल नहीं करते।
रिश्ता एकतरफा महसूस होना
आप अपने पार्टनर की हर जरूरत को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन जब आपको उनके साथ या सपोर्ट की जरूरत होती है, तो वे या तो मौजूद नहीं होते या फिर कोई कोशिश ही नहीं करते।
भविष्य के फैसलों में आपकी राय न होना
जब बात फ्यूचर प्लानिंग की आती है, तो आपकी इच्छाओं और विचारों को बहुत कम महत्व दिया जाता है। वे ऐसे फैसले लेते हैं जैसे कि वे अकेले ही जिंदगी जी रहे हों।
तारीफ की जगह दूसरों से तुलना
आपकी खूबियों को सराहने के बजाय वे आपकी कमियों को ढूंढने में लगे रहते हैं। वे अक्सर दूसरों का उदाहरण देकर आपकी तुलना करने लगते हैं, जैसे मेरे दोस्त का पार्टनर तो ऐसा करता है, तुम ऐसा नहीं करती।
माफी न मांगना
जब आप उनके इस व्यवहार की शिकायत करते हैं, तो वे अपनी गलती मानने के बजाय खुद को डिफेंड करने लगते हैं या बहस शुरू कर देते हैं। वे बदलाव के बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करते।
हमेशा आपको ही समझदार बनना पड़े
रिश्ते को बचाने के लिए हर बार समझौता और एडजस्टमेंट सिर्फ आपको ही करना पड़ता है। दूसरी तरफ, पार्टनर हमेशा अपनी सहूलियत और मर्जी के हिसाब से ही व्यवहार करता है।
इमोशनली बढ़ती दूरियां
आप दोनों शारीरिक रूप से भले ही एक ही छत के नीचे या साथ हों, लेकिन कोई इमोशनल कनेक्शन महसूस नहीं हो रहा।
अगर पार्टनर टेकन फॉर ग्रांटेंड ले रहा है, तो क्या करें?
अगर आपको अपने रिश्ते में इनमें से कई लक्षण साफ दिखाई दे रहे हैं, तो सबसे पहले अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें। अगर बातचीत से भी रिश्ते में कोई सुधार नहीं आ रहा, तो काउंसलिंग या थेरेपी की मदद लें।