Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लड़ाई से सिर्फ टूटते नहीं, मजबूत भी होते हैं रिश्ते! जानिए सही ढंग से बहसबाजी के 6 गोल्डन रूल्स

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 02:39 PM (IST)

    सही ढंग से की गई लड़ाई रिश्ते को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाती है। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 6 गोल्डन रूल्स किसी भी अनबन से बचने में मदद कर ...और पढ़ें

    हर खूबसूरत रिश्ते के लिए बेहद जरूरी हैं लड़ाई के ये 6 नियम (Image Source: AI-Generated)

    हर खूबसूरत रिश्ते के लिए बेहद जरूरी हैं लड़ाई के ये 6 नियम (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. सही तरीके से की गई बहस रिश्ते को टूटने नहीं, बल्कि मजबूत बनाती है

    2. पुरानी बातें न उखाड़ें और पार्टनर पर पर्सनल अटैक करने से बचें

    3. पलटकर जवाब देने के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने के लिए सुनें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग यह मानते हैं कि जिस रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होते हैं, वह रिश्ता कमजोर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है? मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो कपल्स कभी नहीं लड़ते, वे शायद अपनी सच्ची भावनाएं एक-दूसरे से छिपा रहे होते हैं।

    किसी भी रिश्ते में दो अलग-अलग सोच वाले इंसान होते हैं, इसलिए असहमति होना बिल्कुल सामान्य बात है। असली समस्या बहस करना नहीं है, बल्कि बहस करने का गलत तरीका है। अगर आप सही ढंग से अपनी बात रखते हैं, तो एक छोटी सी नोकझोंक भी आपके रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत और गहरा बना सकती है।

    आइए, यथार्थ अस्पताल नोएडाके मनोचिकित्सक डॉ. सामंत दर्शी से जानते हैं सही ढंग से बहसबाजी करने के 6 गोल्डन रूल्स।

    healthy relationship arguments

    (Image Source: AI-Generated) 

    सिर्फ मुद्दे पर बात करें, पर्सनल न हों

    जब किसी बात पर असहमति हो, तो सिर्फ उसी विषय पर टिके रहें। गुस्से में पार्टनर के परिवार, उनके लुक्स या उनके चरित्र पर उंगली न उठाएं। 'तुम हमेशा ऐसा ही करते हो' कहने के बजाय 'मुझे तुम्हारी यह बात बुरी लगी' कहना ज्यादा सही तरीका है। इससे पार्टनर डिफेंसिव नहीं होगा और आपकी बात समझेगा।

    पुरानी बातों के गड़े मुर्दे न उखाड़ें

    आज की लड़ाई में पिछले महीने या पिछले साल की गलतियों को बीच में लाना सबसे बड़ी भूल है। अक्सर लोग वर्तमान मुद्दे को छोड़कर पुरानी गलतियां गिनाने लगते हैं। ऐसा करने से मौजूदा समस्या कभी नहीं सुलझती, बल्कि बात और ज्यादा बिगड़ जाती है। एक बार में सिर्फ एक ही बात पर चर्चा करें।

    खबरें और भी

    जवाब देने के लिए नहीं, समझने के लिए सुनें

    हम में से ज्यादातर लोग बहस के दौरान सिर्फ इसलिए सुनते हैं ताकि पलटकर तुरंत जवाब दे सकें। यह तरीका गलत है। जब पार्टनर अपनी बात कह रहा हो, तो बीच में न टोकें। पहले उनकी पूरी बात सुनें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इससे सामने वाले को महसूस होता है कि उसकी भी कद्र है।

    आवाज नहीं, अपने तर्क ऊंचे करें

    चीखने-चिल्लाने, सामान फेंकने या अपशब्दों का इस्तेमाल करने से कोई भी बहस सही दिशा में नहीं जा सकती। जब आप चिल्लाते हैं, तो पार्टनर आपकी बात सुनना बंद कर देता है और सिर्फ आपके गुस्से पर फोकस करता है। शांति से और सम्मान के साथ अपनी बात रखने पर उसका असर हमेशा ज्यादा होता है।

    सही समय पर 'टाइम-आउट' लें

    अगर आपको लगे कि गुस्सा आपके कंट्रोल से बाहर हो रहा है और आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे रिश्ते को गहरा नुकसान पहुंचेगा, तो वहीं रुक जाएं। अपने पार्टनर से कहें कि "मैं अभी बहुत गुस्से में हूं, हम इस बारे में थोड़ी देर बाद बात करेंगे।" 15-20 मिनट शांत होने के बाद ही दोबारा उस मुद्दे पर चर्चा शुरू करें।

    जीतने की जिद नहीं, हल निकालने पर फोकस करें

    याद रखें कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं है जिसमें आपको जीतना है और पार्टनर को हराना है। बहस का मुख्य मकसद किसी समस्या का समाधान खोजना होना चाहिए। अगर गलती आपकी है, तो उसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। अपने ईगो को अपने प्यारे रिश्ते से बड़ा कभी न बनने दें।

    लड़ाई-झगड़े हर खूबसूरत रिश्ते का एक जरूरी हिस्सा हैं, जो यह बताते हैं कि आप दोनों रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं। जब बहस करते समय इन 6 सुनहरे नियमों का ध्यान रखेंगे, तो यकीन मानिए, बहस खत्म होने के बाद आपका रिश्ता टूटेगा नहीं, बल्कि विश्वास और प्यार की एक नई डोर से बंध जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अच्छे-भले रिश्ते में दीवार खड़ी कर देता है 'शायद' या 'पर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल, आज ही सुधारें गलती

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 'आई लव यू' कहना काफी नहीं! प्यार जताने की ये 5 भाषाएं हर कपल को होनी चाहिए पता