Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोई आपसे मन ही मन जल तो नहीं रहा? इन 5 संकेतों से पता करें सच्चाई

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:17 PM (IST)

    इस आर्टिकल में आप उन 5 संकेतों के बारे में जान पाएंगे, जो बताते हैं कि कोई आपसे मन ही मन जल रहा है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सावधान! आपके आसपास भी हो सकते हैं जलन रखने वाले लोग (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपका कोई दोस्त, कलीग या रिश्तेदार आपके सामने तो बहुत मीठा बोलता है, लेकिन अंदर ही अंदर वह आपसे खुश नहीं है?

    जलन एक ऐसी भावना है जिसे लोग अक्सर छिपाने की बहुत कोशिश करते हैं। कोई भी यह नहीं जताना चाहता कि वह आपकी तरक्की से जल रहा है, लेकिन कहते हैं ना, इंसान का बर्ताव उसके मन का आईना होता है। अगर आप थोड़ा ध्यान दें, तो सामने वाले की हरकतों से उसकी असलियत पहचानी जा सकती है।

    आइए जानते हैं वो 5 बड़े संकेत जिनसे आप आसानी से जान सकते हैं कि कोई आपसे मन ही मन जल रहा है या नहीं।

    Signs Someone is Secretly Jealous

    (Image Source: AI-Generated) 

    झूठी तारीफ करना

    जलने वाले लोग कभी आपकी सीधे और सच्चे मन से तारीफ नहीं करेंगे। अगर वो तारीफ करेंगे भी, तो उसमें कोई ना कोई ताना या नकारात्मक बात छिपी होगी। उदाहरण के लिए, वो कहेंगे- "अरे वाह! तुम्हें ये नई जॉब मिल गई, लगता है तुमने इंटरव्यू लेने वाले की बहुत खुशामद की है।" उनकी बातों को सुनकर आपको खुशी कम महसूस होगी और अजीब-सा अहसास ज्यादा होगा।

    आपकी सफलता को सिर्फ 'किस्मत' बताना

    जब आप कड़ी मेहनत से कुछ हासिल करते हैं, तो आपको चाहने वाले लोग उस मेहनत की कद्र करते हैं, लेकिन जो आपसे जलता है, वह हमेशा यही साबित करने में लगा रहेगा कि "तुम्हारी तो किस्मत अच्छी थी इसलिए काम बन गया।" वे कभी आपकी मेहनत, संघर्ष और टैलेंट को अहमियत नहीं देंगे, बल्कि आपकी हर कामयाबी को बस एक इत्तेफाक या तुक्का मानेंगे।

    चुपचाप आपकी नकल करना

    क्या आपने कभी गौर किया है कि कोई अचानक से आपके कपड़े पहनने का तरीका, आपके बात करने का अंदाज या आपकी लाइफस्टाइल को अपनाने लगा है? दरअसल, मन ही मन जलने वाले लोग हमेशा आपसे मुकाबला करना चाहते हैं। वो दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि वो आपसे बेहतर हैं। इसी चक्कर में वे आपकी तरह दिखने और आपकी तरह बनने की कोशिश में आपकी नकल करने लगते हैं।

    खबरें और भी

    आपकी हार या परेशानी में सुकून महसूस करना

    जलने वाले इंसान की सबसे बड़ी पहचान यह है कि जब आप उदास होते हैं, असफल होते हैं या आपसे कोई गलती हो जाती है, तो उन्हें अंदर ही अंदर एक अजीब-सी शांति मिलती है। आपके मुश्किल वक्त में वो आपके सामने झूठी हमदर्दी दिखाने का नाटक तो जरूर करेंगे, लेकिन उनके चेहरे के भाव या उनके बॉडी लैंग्वेज से आपको एहसास हो जाएगा कि उन्हें आपकी परेशानी से कहीं ना कहीं खुशी मिल रही है।

    पीठ पीछे आपकी बुराई करना

    मुंह पर मीठी-मीठी बातें करने वाले ये लोग अक्सर आपके पीठ पीछे आपकी कमियां निकालते हैं। अगर कोई इंसान आपके दूसरे दोस्तों के बीच आपके बारे में अफवाहें फैला रहा है, आपकी किसी छोटी सी गलती का तिल का ताड़ बना रहा है या आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रहा है, तो समझ लीजिए कि वह आपकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

    अगर आपको अपने आस-पास किसी भी इंसान में ये संकेत नजर आएं, तो परेशान होने या उनसे जाकर लड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों का काम ही है नकारात्मकता फैलाना। आप बस समझदारी दिखाएं, ऐसे लोगों से एक सुरक्षित दूरी बना लें और अपने काम पर फोकस करें। याद रखें, आपकी लगातार मिलती सफलता और आपके चेहरे की मुस्कान ही ऐसे लोगों के लिए सबसे तगड़ा जवाब है।

    यह भी पढ़ें- पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ? चेहरा ही कर देता है दूध का दूध और पानी का पानी

    यह भी पढ़ें- क्या लोग आपकी बातों को सीरियसली नहीं लेते? आपकी ही ये 5 गलतियां गिरा रही हैं आपकी वैल्यू