Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर बाहर जाने का नहीं है मन, तो ऐसे घर पर ही प्लान करें डेट; पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:44 PM (IST)

    भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए घर पर ही रोमांटिक डेट प्लान करें। ...और पढ़ें

    कैसे प्लान करें घर पर रोमांटिक डेट? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे प्लान करें घर पर रोमांटिक डेट? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का डेडलाइन प्रेशर, घर के काम और थकावट जैसी कई वजहों के कारण कई बार कपल्स को एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका नहीं मिल पाता। कई बार वीकेंड पर बाहर जाने का प्लान तो बनता है, लेकिन ट्रैफिक, भीड़भाड़ और थकान के डर से लोग घर पर ही रहना पसंद करते हैं।

    अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बिना बाहर जाए, अपने घर के कम्फर्ट जोन में ही एक बेहद रोमांटिक और यादगार डेट प्लान कर सकते हैं। आइए जानें कैसे घर पर ही पार्टनर के लिए बेस्ट डेट प्लान कर सकते हैं।

    लिविंग रूम को बनाएं मूवी थिएटर

    घर पर डेट प्लान करने का यह सबसे आसान और क्लासिक तरीका है। लिविंग रूम की लाइट्स बंद करें और कुछ फेयरी लाइट्स जलाएं। जमीन पर गद्दे और तकिए बिछाकर आरामदायक अरेंजमेंट बनाएं। मूवी देखते वक्त के लिए पॉपकॉर्न, नाचोज जैसे स्नैक्स और ड्रिंक्स रखें और अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई अच्छी फिल्म देखें। इससे आप दोनों को क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल जाएगा। 

    साथ मिलकर खाना बनाएं 

    वीकेंड पर बाहर से खाना मंगाकर फोन में देखते हुए खाने से बेहतर है कि आप दोनों साथ मिलकर कुछ बनाएं। कोई ऐसी रेसिपी चुनें जो आप दोनों की फेवरेट हो। बैकग्राउंड में हल्का रोमांटिक म्यूजिक चलाएं और सब्जियां काटने से लेकर डिश को गार्निश करने तक, हर काम को मिलकर करें। इससे आप दोनों के बीच बॉन्डिंग और बातचीत बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    बालकनी या छत पर कैंडल लाइट डिनर

    अगर आप रेस्टोरेंट जैसा फील चाहते हैं, तो अपनी बालकनी या छत का इस्तेमाल करें। एक छोटी टेबल पर खूबसूरत बेडशीट या टेबलक्लॉथ बिछाएं और  टेबल के बीच में कुछ सेंटेड कैंडल जलाएं। जो खाना आपने साथ मिलकर बनाया है, उसे अच्छे बर्तनों में सर्व करें और साथ बैठकर डिनर करें। 

    नो-गैजेट्स गेम नाइट 

    साथ होते हुए भी मोबाइल में खोने से बेहतर है कि आप नो गैजेट्स गेम नाइट प्लान करें। अपने फोन को साइलेंट करके दूसरे कमरे में रख दें और कुछ बोर्ड गेम्स खेलें। आप चाहें तो एक-दूसरे से जुड़े कुछ मजेदार सवाल-जवाब का खेल भी खेल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा हों।

    इनडोर पिकनिक

    बारिश और गर्मी के कारण बाहर जाने का मन नहीं कर रहा, तो घर के अंदर ही पिकनिक प्लान कर लें। लिविंग रूम के फर्श पर एक सुंदर सी चादर बिछाएं, उस पर कुछ सैंडविच, फ्रूट्स, मफिन और जूस रखें। यह आपकी इनडोर पिकनिक डेट होगी। साथ बैठकर खाएं-पिएं और ढेर सारी बातें करें।