बार-बार ख्याल आना और पेट में गुदगुदी हैं पहली नजर में प्यार होने की निशानी, समझें लव एट फर्स्ट साइट के लक्षण
पहली ही नजर में किसी के प्रति खिंचाव काफी गहरा और जादुई हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह सच्चा प्यार ही हो। ...और पढ़ें

पहली नजर का प्यार: जानें इसके लक्षण, कारण और क्या यह हमेशा रहता है (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
शारीरिक सुंदरता देखकर गहरा आकर्षण महसूस होता है
डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन से अचानक खुशी का अनुभव
रिश्ते की स्थिरता कई बातों पर निर्भर करती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी को देखते ही बैकग्राउंड में संगीत बजने लगे, फूल झरे, धड़कनें तेज हो जाएं तो लोग इसे लव एट फर्स्ट साइट का नाम देते हैं। लेकिन क्या वाकई ही किसी को जाने बिना देखते ही प्यार हो सकता है? आमतौर पर प्यार को एक गहरे रिश्ते के रूप में देखा जाता है, जहां भरोसा, सुरक्षा और अटैचमेंट सबसे ऊपर है।
एंथ्रोपोलॉजिस्ट हेलन फिशर ने ब्रेन स्टडी में पाया कि एक-दूसरे से गहरा प्रेम करने वाले लोग ब्रेन केमिकल डोपामाइन से संचालित होते हैं। वहीं, इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में लव एट फर्स्ट साइट को एक गहरे आकर्षण से जोड़कर देखा गया है। आइए, इस पहली को थोड़ा और करीब से समझते हैं।
लव एट फर्स्ट साइट के लक्षण
- शारीरिक सुंदरता देखकर आकर्षण महसूस होना
- दोनों को ही गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है या फिर किसी एक को
- डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे फील-गुड हॉर्मोन की वजह से अचानक ही बहुत ज्यादा खुशी महसूस होने लगना
- बार-बार उसी इंसान का ख्याल आना
- एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा साथ वक्त बिताने की इच्छा होना
- एकदम से ऐसा महसूस हो कि आप एक-दूसरे के लिए बने हैं या सोलमेट हैं
क्या पहली नजर का प्यार हमेशा बरकरार रहता है
कई बार पहली नजर में होने वाला प्यार बाद में गहरे रिश्ते में भी बदल जाता है लेकिन यह कई और बातों पर भी निर्भर करता है:
- प्यार को लेकर दोनों क्या सोचते हैं
- दोनों का अटैचमेंट स्टाइल क्या है
- दोनों किस बैकग्राउंड या कल्चर से जुड़े हैं
- दोनों के कम्युनिकेशन का स्टाइल क्या है
जब ऐसा महसूस न हो
ऐसा नहीं है कि जिन लोगों को एक-दूसरे को देखते ही आकर्षण या खिंचाव महसूस नहीं होता, उनमें प्यार नहीं हो सकता। ज्यादातर मामलों में प्यार धीरे-धीरे डेवलप होता है। यदि रिश्ता धीरे-धीरे हेल्दी तरीके से आगे बढ़ता है तो ज्यादा आकर्षण, गहरा जुड़ाव महसूस होता है और रिश्ते में ईमानदारी रहती है।
खबरें और भी
इस वजह से होता है
लव एट फर्स्ट साइट ज्यादातर फिजिकल अट्रैक्शन पर ही टिका होता है। किसी का खास अंदाज पसंद आ जाना या कोई कॉमन आदत या शौक की वजह से एक-दूसरे से तुरंत ही कनेक्शन महसूस करने की स्थिति में भी पहली नजर आ प्यार हो सकता है।