Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब पार्टनर साथ होकर भी साथ न हो: इमोशनल चीटिंग के वो संकेत जिन्हें हम कर देते हैं नजरअंदाज

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:07 PM (IST)

    रिलेशनशिप में पार्टनर का कहीं और अफेयर ही बड़ी चिंता नहीं है, बल्कि इमोशनली किसी से जुड़ना भी एक खतरे की घंटी है। ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप में इमोशनल चीटिंग के संकेत (Image Source: AI Generated)

    रिलेशनशिप में इमोशनल चीटिंग के संकेत (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप में पार्टनर का कहीं और अफेयर ही बड़ी चिंता नहीं है, बल्कि इमोशनली किसी से जुड़ना भी एक खतरे की घंटी है। पर इस बात को लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं, खुद को कूल दिखाने के लिए कि दोस्त बनाना पार्टनर की आजादी है, क्योंकि इसकी भी एक सीमा है। ऐसे कई संकेत हैं जो बताते हैं कि पार्टनर आपके साथ इमोशनल चीटिंग कर रहा है, इसमें भले ही इंटीमेसी शामिल न हो, इसके बावजूद यह चीटिंग का एक टाइप है। 

    रिलेशनशिप में इमोशनल चीटिंग के संकेत 

    ऐसी कई छोटी-छोटी बातें हैं जिनपर गौर करने से यह पता लगाया जा सकता है कि कहीं पार्टनर इमोशनली चीट तो नहीं कर रहा : 

    फोन को लेकर सतर्क रहना  

    पार्टनर का अपने फोन को लेकर हमेशा सतर्क बने रहना इस बात की तरफ एक इशारा है कि वह लगातार किसी के संपर्क में है। ऐसी स्थिति में वो फोन को ज्यादा समय तक खुद से दूर नहीं रखेंगे, हर जगह अपने साथ लेकर जाएंगे। इसके अलावा, फोन में पासवर्ड या हर एक एप पर पासवर्ड लगाना भी रेड फ्लैग है। 

    फोन का ज्यादा इस्तेमाल 

    अपना फोन साथ में रखने के साथ पार्टनर का ज्यादातर समय फोन बिताना एक रेड फ्लैग है। एक तो आपके पास उसका एक्सेस नहीं और दूसरा वो किसके साथ संपर्क में हैं, इसकी आपको जानकारी नहीं। 

    दूरी महसूस होना 

    क्या आपको ऐसा लगता है कि कुछ समय से पार्टनर से दूरी ज्यादा बन गई है? हो सकता है कि आपका पार्टनर किसी और के नजदीक हो। हां, उनका कहीं और इमोशनली जुड़ना दूरी का कारण हो सकता है। सबसे जरूरी संकेत यह कि अब आप उनके इनर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं रहे। 

    खबरें और भी

    कमियां गिनाना 

    अगर पार्टनर कुछ समय से आपकी कमियों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं और इसकी वजह से बार-बार बहस हो रही है तो इसका मतलब है वो आपकी तुलना किसी और से कर रहे हैं। कोई ऐसा शख्स जिनसे वो इमोशनली जुड़े हों और आपको मालूम न हो। 

    इमोशनल सपोर्ट के लिए आपको न चुनना 

    पार्टनर का परेशान होना पर उसे आपसे शेयर न करना, यह संकेत करता है कि वो अपनी बातें किसी और से शेयर कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अब आप उनके इमोशनल सपोर्ट नहीं। 

    यह भी पढ़ें- GenZ नहीं करना चाहते किसी को डेट! रील्स की दुनिया में गुम हो रहे हैं सगे रिश्ते, स्टडी में खुलासा

    यह भी पढ़ें- एक्स की फोटो लाइक करना या कलीग से फ्लर्ट करना भी है बेवफाई? जानें माइक्रो चीटिंग के बड़े संकेत