Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ रेड नहीं, येलो फ्लैग्स भी हैं खतरनाक: पार्टनर का इग्नोर करना है टॉक्सिक रिश्ते का संकेत

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:21 PM (IST)

    रिश्ते में येलो फ्लैग्स पार्टनर के व्यवहार और आदतों के ऐसे संकेत हैं जो भविष्य में बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इन्हें पहचानकर आप संभावित टॉक्सि ...और पढ़ें

    रिश्ते में येलो फ्लैग्स: पार्टनर के व्यवहार से पहचानें संभावित खतरे (Picture Credit- AI Generated)

    रिश्ते में येलो फ्लैग्स: पार्टनर के व्यवहार से पहचानें संभावित खतरे (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पार्टनर का अत्यधिक निर्भर होना येलो फ्लैग है

    2. समझौता न करना या हमेशा देर से आना संकेत

    3. पिछली असफलताओं और कर्ज पर ध्यान देना जरूरी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। येलो फ्लैग्स को रिश्ते के लिए उतना गंभीर नहीं माना जाता, लेकिन ये पार्टनर्स के बिहेवियर, आदतों, पैटर्न का संकेत हो सकता है। इन संकेतों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे कुछ बड़ा होने का खतरा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे येलो फ्लैग्स को कैसे पहचान सकते हैं।

    हर समय आपके इर्द-गिर्द ही रहे

    यह सुनने में बड़ा ही रोमांटिक लगता हो, लेकिन यह बताता है कि आपका पार्टनर पूरी तरह आप पर ही निर्भर है। इससे किसी एक पार्टनर पर ज्यादा दबाव आ सकता है और यह विवाद का कारण बन सकता है।

    कोई हॉबी न हो

    हर इंसान का कोई ना कोई शौक जरूर होता है, जो उसके व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद करता है। अगर आपके पार्टनर की कोई हॉबी या शौक नहीं तो यह देखना जरूरी है कि कहीं वो डिप्रेशन या एंग्जाइटी का शिकार तो नहीं।

    कभी भी समझौता न करना चाहे

    अगर रिलेशनशिप में आपको ही हमेशा शांत रहना पड़ता है या झगड़े को खत्म करने के लिए माफी मांगनी पड़ती है तो यह आगे चलकर समस्या बन सकती है। अगर एक पार्टनर अपनी बात से एक इंच भी ना हिले या कोई समझौता ना करना चाहे तो यह येलो फ्लैग हो सकता है।

    खबरें और भी

    सिर पर ढेर सारा कर्ज हो

    कर्ज होना कोई अनोखी बात नहीं लेकिन कुछ कर्ज जिंदगीभर आपका पीछा नहीं छोड़ते। इसलिए यह देखना जरूरी है कि वह कर्ज कितना बड़ा है और कहीं किसी बुरी लत की वजह से तो वह सिर पर नहीं आया। पैसे को लेकर उसकी सोच क्या है।

    हमेशा एक ही इंतजार करे

    अगर किसी एक पार्टनर को हमेशा लेट होने और दूसरो को इंतजार करवाने की आदत है तो इसका मतलब है उसे औरों की भावनाओं और समय की कद्र नहीं। उसका हर वक्त बेपरवाह रहना आगे चलकर मुसीबत खड़ी कर सकता है।

    पिछले रिश्ते नाकाम रहे हों

    ऐसा कई लोगों के साथ हो सकता है कि उसे अपना सही साथी ना मिले, लेकिन यह चीज बार-बार रिपीट हो रही हो तो यह एक पैटर्न भी हो सकता है। यह जल्दबाजी में रिश्ते बनाने, अपना वादा ना निभा पाने, अपने पार्टनर को कंट्रोल करने या मैनिपुलेशन जैसे बिहेवियर की तरफ इशारा करता है।

    आपको पूरी बातें न बताए

    अगर आपका पार्टनर अपने या अपनी जिंदगी के बारे में पूरा सच बताने से हिचकिचाए तो यह येलो फ्लैग हो सकता है। इससे पता चलता है कि रिश्ते में भरोसे की कमी है या फिर उनके बीच कम्युनिकेशन सही नहीं है।

    पेरेंट्स या परिवार से दूरी हो

    अगर आपका पूरा बचपन फैमिली वैल्यूज के साथ् बीता हो तो आप अपने लिए वैसा ही पार्टनर चाहेंगे। अगर आपका पार्टनर अपने परिवार के लोगों से दूर-दूर रहे या उनसे कोई कॉन्टैक्ट ना रखे तो यह येलो फ्लैग हो सकता है। ऐसा होने के सही कारणों का पता होना जरूरी है।