रिश्ते को मजबूत बनाना है, तो अपना लें 7-7-7 रूल; कपल्स के बीच कभी नहीं आएगी कड़वाहट
आज के समय में रिश्ते बनाना तो आसान हैं। लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल सा हो गया है। लोग एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में 777 रूल रिश्तों को सुधारने का एक आसान तरीका है। यह तरीका रिश्तों में मिठास घोलने और उन्हें मजबूत करने में मदद करता है। इससे कपल्स के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में रिश्ता बनाना तो आसान है लेकिन उसे निभाना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। रिश्ता कोई भी हाे, वो चलता तभी है जब दोनों लोग पूरी तरह से सतर्पित होते हैं। आपको रिश्ते में समय देना होता है। उसमें नयापन बनाए रखने के लिए कई सारे एफर्ट्स डालने पड़ते हैं। एक दूसरे की खुशी का ख्याल रखना होता है। इन्हीं में से एक है 777 रूल।
ये इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस रूल को फॉलो करके आप चाहे तो अपने खराब रिलेशनशिप को भी ठीक कर सकते हैं। साथ ही अपने रिश्ते में फिर से वही स्पार्क, प्यार और अपनापन वापस ला सकते हैं। ये आपके पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग को भी मजबूत करेगा। अगर आप भी अभी तक इस रूल के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं -
क्या है रिलेशनशिप का 777 रूल?
ये एक ऐसा रूल है जिसे रिलेशनशिप या शादी, दोनों में ही अप्लाई किया जा सकता है। इसमें आपको अपने पार्टनर के साथ हर सात दिन में एक डेट, हर सात हफ्ते में नाइट आउटिंग और हर सात महीने में एक रोमांटिक वेकेशन पर जाना होता है। ये तरीका आपके रिश्ते में मिठास घोलने का काम करता है। आपके रिश्ते को मजबूती मिलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसे कैसे फाॅलो किया जाए? तो चिंता न करें, हम आपको वो तरीका भी बताने जा रहे हैं -
इस डेट का एक फायदा ये है कि अगर आप 777 रूल को फॉलो करना सीख गए तो आपका रिश्ता अटूट हो जाएगा। आप दोनों में सारी कड़वाहट कम हो जाएगी। दरअसल, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, इससे कई बार दोनों में नाराजगी देखने को मिलती है। गलतफहमियां बढ़ जाती हैं और कपल्स में लड़ाई झगड़े खूब होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अपना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो ये रूल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
हर सात दिन में एक डेट जरूर करें प्लान
इस रूल को फॉलो करने के लिए आपको हर हफ्ते यानी कि हर सात दिन में एक डेट जरूर प्लान करना चाहिए। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच ये रूल फॉलो करते हैं तो आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं। उन्हें टाइम दे सकते हैं, जो आज के समय में पॉसिबल नहीं हो पाता है। इससे आपके रिश्तों में मिठास आ जाएगी।
हर सात हफ्ते में नाइट आउटिंग भी करें
नाइट आउटिंग एक ऐसा तरीका है जब आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने पुराने गिले शिकवे काे मिटा सकते हैं। आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। मनपसंद गाने सुन सकते हैं और आप साथ में गुनगुना भी सकते हैं।
सात महीने में एक रोमांटिक ट्रिप पर जरूर जाएं
रोमांटिक वेकेशन भी आपके रिश्तों को मजबूत कर सकता है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं तो आपकाे तो जरूर हर सात महीने में एक बार रोमांटिक ट्रिप प्लान करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।