कैफे हुए पुराने, अब कब्रिस्तान बन रहे हैं डेट स्पॉट! क्यों युवाओं को पसंद आ रहा Graveyard Dating का ट्रेंड
युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z, अब डेटिंग के लिए कैफे या रेस्टोरेंट की बजाय कब्रिस्तान को चुन रही है। यह "ग्रेवयार्ड डेटिंग" ट्रेंड शांति, सुकून और गहरी बातच ...और पढ़ें

कब्रिस्तान बन रहे हैं नए डेटिंग स्पॉट (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बात जब भी डेटिंग की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में कैफे या रेस्टोरेंट की तस्वीर आती है। आजकल डेट पर जाने का मतलब सिर्फ कहीं जाकर डिनर या लंच करना नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना भी है। एक साथ समय बिताने का सिंपल-सा का मतलब है, एक-दूसरे को समझना।
इसी क्वालिटी टाइम की तलाश करते हुए अब नई पीढ़ी, खासकर Gen-Z ने एक ऐसा अजीब, लेकिन दिलचस्प तरीका चुना है, जिसे सुनकर शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, क्वालिटी टाइम की तलाश में अब नई पीढ़ी "ग्रेवयार्ड डेटिंग" यानी कब्रिस्तान में डेट करने का रास्ता चुन रही है। आइए जानते हैं नई पीढ़ी के इस नए डेटिंग ट्रेंड के बारे में-
'ग्रेवयार्ड डेटिंग' आखिर क्या है?
सुनने में यह कॉन्सेप्ट थोड़ा डरावना या अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन यह असल में इसका मकसद शांति और सुकून की तलाश करना है। रेस्टोरेंट के शोर-शराबे, पार्क की भीड़ और अजनबियों की घूरती नजरों से दूर, अब कपल्स कब्रिस्तान के शांत माहौल में एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद कर रहे हैं।
यह जगह कपल्स को इसलिए भी पसंद आ रही है, क्योंकि यहां न कोई तेज आवाजें हैं और न ही परफेक्ट दिखने का कोई प्रेशर। डेटिंग के इस तरीके में दो लोग बस सुकून के साथ एक-दूसरे से अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं।
खबरें और भी
क्या है इस ट्रेंड के पीछे की साइकोलॉजी?
यह ट्रेंड कोई आम ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह युवाओं के पीछे की साइकोलॉजी को भी दर्शाता है। असल में यह ट्रेंड सिर्फ कुछ अलग दिखने या कूल बनने की कोशिश नहीं है। आसान शब्दों में कहें, तो यह ट्रेडिशनल डेटिंग कल्चर और शोर-शराबे वाली डिजिटल दुनिया के खिलाफ एक तरह की बगावत है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से।
साइकोलॉजी के मुताबिक डर, रहस्य और सन्नाटे का माहौल इंसान की भावनाओं को अचानक गहरा कर देता है, जिससे दो लोगों को एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।
किन वजहों से कब्रिस्तान चुन रहे कपल्स?
युवा, खासकर Gen-Z कई वजहों से डेटिंग के लिए कब्रिस्तान को चुन रहे हैं, जिनमें से कुछ निम्न हैं-
- शांत माहौल
- कम रुकावटें या ध्यान भटकाने वाली चीजें
- पैसे खर्च करने का कोई दबाव नहीं
- सीरियस बातचीत के लिए जगह
- शोर-शराबे वाले, कमर्शियल डेट कल्चर से ब्रेक
क्यों विवादित है यह ट्रेंड?
डेटिंग का यह नया कल्चर भले ही युवाओं को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को उनका यह अंदाज बिल्कुल भी मन नहीं भा रहा है। इस ट्रेंड के आलोचकों का मानना है कि कब्रिस्तान शोक, यादों और सम्मान की जगहें हैं। ऐसे में इन जगहों को रोमांटिक डेट स्पॉट के तौर पर इस्तेमाल करना असंवेदनशील या अनादरपूर्ण हो सकता है।