Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर दूसरों को खुश देखकर होती है जलन? तो अब समय आ गया है JOMO अपनाने का

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:31 PM (IST)

    हमने अक्सर FOMO ट्रेंड के बारे में तो सुना है जिसका मतलब है Fear of Missing Out यानी पीछे छूट जाने का डर। ...और पढ़ें

    JOMO है जिंदगी जीने की नई कला (Image Source: AI Generated)

    JOMO है जिंदगी जीने की नई कला (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने अक्सर FOMO ट्रेंड के बारे में तो सुना है जिसका मतलब है Fear of Missing Out यानी पीछे छूट जाने का डर। पर क्या आप JOMO यानी Joy of Missing Out के बारे में जानते हैं? दरअसल, यह FOMO का ही उल्टा लेकिन पॉजिटिव टाइप है, जिसमें व्यक्ति को कुछ छूट जाने का डर नहीं सताता। 

    क्या है JOMO? 

    जहां एक तरफ FOMO मन के डर के बारे में बताता है तो वहीं JOMO मन की खुशी दिखलाता है। FOMO में व्यक्ति अपने किसी दोस्त या फैमिली के लोगों को सोशल मीडिया पर खुश देखकर परेशान रहता है क्योंकि उसे पीछे छूट जाने का डर है। वहीं, JOMO में व्यक्ति अपनी ही दुनिया में मगन रहता है, उसे लोगों से दूर होने पर डर नहीं खुशी महसूस होती है। यह सेल्फ केयर को चुनने का तरीका है, जो व्यक्ति को यह सोचने की आजादी देता है कि उसे किसके साथ रहना है और किसके साथ नहीं। JOMO को वो इन्ट्रोवर्ट पर्सनैलिटी के लोग ज्यादा फॉलो करना पसंद करते हैं। अपनी मर्जी से सबसे अलग रहने की यह कला मोटिवेशन की तरह काम कर सकती है।  

    JOMO के फायदे  

    • प्रोडक्टिविटी और फोकस बढ़ाने में मदद करे 

    • रिलेशनशिप बेहतर करे 

    • इमोशनल हेल्थ ठीक रखे 

    FOMO को JOMO में कैसे बदलें? 

    अगर आप उनमें से हैं जिनमें दूसरे लोगों को देखकर हर समय पीछे छूट जाने का डर सताता रहता है तो ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से FOMO को JOMO में बदला जा सकता है: 

    खबरें और भी

    1. सीमाएं तय करना जरूरी

    हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करना कई बार मेंटली थका देता है और फिर ऐसा करना जरूरी भी तो नहीं। किसी शादी या पार्टी में जाने का किसी से मिलने का प्लान टालना शुरू करें, अगर वह गैर जरूरी लग रहा है। 

    1. ना कहना सीखें 

    क्या आप उनमें से हैं जो किसी भी काम को ना नहीं कह पाते? तो यह आदत आज से ही शुरू कर दें और ऐसा करने पर किसी को उसकी वजह बताने की भी जरूरत नहीं है।