Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ प्यार में ही नहीं टूटता दिल: क्यों फ्रेंडशिप ब्रेकअप का दर्द किसी रोमांटिक हार्टब्रेक से कम नहीं?

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    दोस्ती टूटना भी उतना दर्द देता है जितना कोई रोमांटिक रिश्ता। इसके बावजूद फ्रेंडशिप ब्रेकअप को अनदेखा कर दिया जाता है। ...और पढ़ें

    फ्रेंडशिप ब्रेकअप से मेंटल हेल्थ को होने वाले नुकसान (Image Source: AI Generated)

    फ्रेंडशिप ब्रेकअप से मेंटल हेल्थ को होने वाले नुकसान (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती टूटना भी उतना दर्द देता है जितना कोई रोमांटिक रिश्ता। इसके बावजूद कपल के ब्रेकअप के बारे में अक्सर बात की जाती है, लेकिन फ्रेंडशिप ब्रेकअप को अनदेखा कर दिया जाता है। आप खुद सोचकर देखिए कि आपके बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई। अब उस दोस्त से कभी बात नहीं होगी, लग रहा है न अंदर से झकझोर देने वाला? फिर क्यों लोग फ्रेंडशिप ब्रेकअप को उतना महत्व नहीं देते? जबकि इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है और उसे कई साइकोलॉजिकल नुकसान होते हैं। 

    फ्रेंडशिप ब्रेकअप से मेंटल हेल्थ को होने वाले नुकसान 

    क्या होता है जब किसी करीबी दोस्त से दोस्ती टूट जाती है? आइए जानते हैं: 

    अनकहा दर्द 

    दोस्ती टूटने पर भी उतने ही दर्द का एहसास होता है, जितना रोमांटिक रिश्ते के ब्रेकअप पर। यह अनकहा दर्द हमेशा एक क्लोजर या फिर से दोस्ती हो जाने की उम्मीद करता रहता है। कई स्थितियों में तो यह किसी के मरने पर शोक जताने वाले दर्द के समान हो सकता है। 

    डर घर कर जाना 

    अगर दोस्ती किसी बहुत ही बुरे नोट पर टूटी है तो यह मन में एक डर बना देता है। इसकी वजह से कई लोग तो जिंदगी भर किसी से दोस्ती का हाथ आगे नहीं बढ़ा पाते और मायूस रहते हैं। 

    रिजेक्शन की फीलिंग 

    दोस्ती सभी की जिंदगी में किसी के होने का एहसास दिलाती है, साथ ही लगाव भी बहुत गहरा होता है। जब फ्रेंडशिप में ब्रेकअप होता है तो उससे व्यक्ति के मन में रिजेक्शन वाली फीलिंग बढ़ती जाती है। इसके चलते व्यक्ति अकेलेपन और खुद पर शक करने जैसी भावना से भरता चला जाता है। 

    खबरें और भी

    फ्रेंडशिप ब्रेकअप से डील करने के तरीके 

    ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से फ्रेंडशिप ब्रेकअप के दर्द को कम किया जा सकता है: 

    दर्द महसूस होने दें 

    इमोशन्स के बह जाने से दर्द की इन्टेन्सिटी समय के साथ कम हो जाती है। वहीं, उन इमोशन्स को दबाकर रखने से मन भारी होने लगता है। 

    ब्लेम करने से बचें 

    अक्सर लोग किसी रिश्ते के खत्म होने के बाद बुराई करना शुरू कर देते हैं। खुद को बचाने के लिए सामने वाले पर ब्लेम करना सबसे आसान पर खराब तरीका है। 

    वजह समझने की कोशिश करें

    दोस्ती खत्म होने के बाद यह जानने की कोशिश जरूर करें कि ऐसा हुआ क्यों? यह फिर से दोस्ती ठीक करने के लिए नहीं बल्कि खुद की सेल्फ ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसके बाद खुद पर काम करें ताकि दोबारा ऐसा न हो।

     

    यह भी पढ़ें- GenZ नहीं करना चाहते किसी को डेट! रील्स की दुनिया में गुम हो रहे हैं सगे रिश्ते, स्टडी में खुलासा

    यह भी पढ़ें- जब पार्टनर साथ होकर भी साथ न हो: इमोशनल चीटिंग के वो संकेत जिन्हें हम कर देते हैं नजरअंदाज

    Source: verywellmind