Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम की रील्स से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं भारत के ये सनराइज स्पॉट्स, दुनियाभर से देखने आते हैं लोग

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    कुछ घूमने-फिरने के शौकीन लोग सुबह सूरज की पहली किरण देखने के मुरीद होते हैं। ...और पढ़ें

    सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन (Image Source: AI Generated)

    सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूरज की रोशनी नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है, तभी तो कहानियों, किस्सों और कविताओं में अक्सर हम अंधेरे के बाद दिखने वाली रोशनी की उस पहली किरण की बात करते हैं। वहीं, कुछ घूमने-फिरने के शौकीन लोग सुबह सूरज की पहली किरण देखने के मुरीद होते हैं। अगर आप भी सनराइज देखने के शौकीन हैं तो आइए आपको भारत की ऐसी बेस्ट लोकेशंस बताते हैं, जहां से इस खूबसूरत नजारे का मजा दोगुना किया जा सकता है।  

    सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन

    सनराइज देखना वैसे तो हर जगह एक जैसा ही है, लेकिन उसे किस लोकेशन से देखा जा रहा है, ये हमारे लिए यादगार बन जाता है। आइए जानते हैं सनराइज देखने के लिए भारत की बेस्ट लोकेशन : 

    1. नुब्रा घाटी, लद्दाख 

    लेह से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह सनराइज के सबसे शानदार लोकेशंस में से एक है। यहां पहुंचने के लिए खारदुंगला पास से होकर गुजरना पड़ता है। यह जगह ठंडी होने के साथ ही यहां के रास्ते बेहद पथरीले हैं। इस मुश्किल भरे सफर के बाद घाटी पर पहुंचकर सूरज को उगते हुए देखना वाकई में वर्द इट है। 

    1. कच्छ का रण, गुजरात 

    सफेद नमक वाला यह गुजरात का रेगिस्तान सनराइज स्पॉट के लिए फेमस है। कच्छ के इस सफेद रण पर जब उगते हुए सूरज की किरणें पड़ती हैं तो वह चमक उठता है। सबसे खास बात कि प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे के बीच कोई पेड़-पौधे या पहाड़ नहीं होंगे, सिर्फ आप और पॉजिटिव फीलिंग देतीं ये किरणें। 

    खबरें और भी

    1. कन्याकुमारी, तमिलनाडु 

    दक्षिणी भारत में स्थित कन्याकुमारी देश का सबसे आखिरी छोर है, यहां विवेकानंद नामक स्पॉट पर तीन महासागरों- अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर का मिलन होता है। इस संगम पर बैठकर सनराइज देखना वाकई में यादगार हो सकता है। 

    1. पचमढ़ी, मध्य प्रदेश 

    अब बात करते हैं हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की, यहां सतपुड़ा के पहाड़ों में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन की ऊंचाई 3500 फीट है और इतनी ऊंचाई से सनराइज देखने का मजा ही कुछ और है। मध्य प्रदेश में घूमने जाएं तो इस सनराइज स्पॉट को अपनी विश लिस्ट में जरूरत जोड़ें। 

    1. उमियम झील, मेघालय 

    राजधानी शिलांग से करीब 15 किलोमीटर की दूसरी पर स्थित उमियम झील मेघालय के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। झील के साफ पानी पर उगते सूरज की परछाई एक मैजिकल एक्सपीरियंस जैसा लगेगा। 

    यह भी पढ़ें- कच्छ के रण में छिपा 'कालो डूंगर': जहां उल्टी दिशा में चलने लगती हैं गाड़ियां, हैरान कर देगा इसका रहस्य

    यह भी पढ़ें- ₹19,600 में करें रामलला, बाबा विश्वनाथ और जगन्नाथ पुरी के दर्शन, IRCTC लाया 11 दिनों का शानदार पैकेज