Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का वो हिल स्टेशन, जहां कभी खींचे चले आते थे स्वामी विवेकानंद! बंगाल के रईसों की भी था पहली पसंद

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    बिहार का टूरिज्म बाकी राज्यों की तरह इतना फला-फूला नहीं है पर इसका मतलब यह तो नहीं कि यहां कोई हिस स्टेशन ही नहीं। ...और पढ़ें

    बिहार का मिनी शिमला सिमुलतला (Image Source: AI Generated)

    बिहार का मिनी शिमला सिमुलतला (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. सिमुलतला को बिहार का 'मिनी शिमला' कहा जाता है

    2. स्वामी विवेकानंद ने यहां लंबे समय तक निवास किया था

    3. दुलारी भवन, लट्टू पहाड़ यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप सोचते हैं बिहार में कोई हिल स्टेशन नहीं तो यह जानकारी अधूरी है क्योंकि इस राज्य में भी एक मशहूर जगह है जिसे मिनी शिमला कहा जाता है। जी हां, बिहार के जमुई जिले का  सिमुलतला एक बहुत ही छोटा सा कस्बा है जो ठंडक का एहसास दिलाता है। 

    बिहार का मिनी शिमला सिमुलतला

    बिहार के इस छोटे से कस्बे की आबो-हवा इतनी सुहावनी है कि पहले के समय में बंगाल से लोग यहां अपनी छुट्टियां बिताने आते थे। इसी सुहावने मौसम के चलते लोगों ने सिमुलतला में अपनी कोठियां बनानी भी शुरू कर दी और देखते ही देखते यह जगह कोठियों का किला कहलाने लगी। 

    दुलारी भवन है हांटेड प्लेस

    देश में राजस्थान का भानगढ़ का किला डरावनी गतिविधियों की वजह से फेमस है तो वहीं बिहार में दुलारी भवन को हांटेड प्लेस माना जाता है। कहा जाता है कि इस भवन की दीवारों पर उल्टे पैरों के निशान बने हुए हैं और स्थानीय लोगों का दावा है कि इस जगह से देर रात रोने-चीखने की आवाजें आती हैं। इन बातों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि आजतक नहीं हो पाई है। 

    सिमुलतला में लंबे समय तक रहे थे स्वामी विवेकानंद 

    साल 1887 और साल 1889 में स्वामी विवेकानंद सिमुलतला आए थे और उन्हें यह जगह बहुत पसंद आई थी। इसी वजह से उन्होंने लंबे समय तक यहां ठहरने की भी सोची। इतना ही नहीं, कस्बे के लुभावने मौसम को देखते हुए स्वामी विवेकानंद ने बेलूर मठ बनाने का भी मन बना लिया था लेकिन आवागमन इतना सुगम न होने के चलते इस मठ को कोलकाता में स्थापित किया गया। 

    खबरें और भी

    सिमुलतला में घूमने लायक जगहें 

    अगर आप बिहार के सिमुलतला घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों का रुख कर सकते हैं

    लट्टू पहाड़ 

    अगर आप सनराइज और सनसेट देखने के शौकीन हैं तो लट्टू पहाड़ जाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। करीब 1200 फीट की इस पहाड़ी से नजारे देखने का मजा ही कुछ और है। 

    दुलारी भवन 

    डरावनी और भूतिया जगह का एडवेंचर करने के लिए ऐतिहासिक कोठी दुलारी भवन जा सकते हैं। 

    नालडांगा पैलेस 

    नालडांगा पैलेस को राजा बाड़ी भी कहा जाता है, जगह भले ही खंडहर हो लेकिन सुंदरता देखने लायक है। 

    प्रकृति के नजारे 

    नेचर के करीब जाने के लिए या मौसम का लुत्फ उठाने के लिए क्यों न टहलने निकल जाएं। 

    कैसे पहुंचे सिमुलतला? 

    अगर आप हवाई मार्ग से आने की सोच रहे हैं तो नजदीक का एयरपोर्ट देवघर है, जहां से ट्रेन या बस के माध्यम से इस कस्बे में पहुंचा जा सकता है। वहीं, राजधानी पटना से इसकी दूरी करीब 200 किलोमीटर है।