Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झरनों की खूबसूरती में खो जाने का है मन? तो इस मानसून में घूम आइए Rewa, नजारे देख भूल जाएंगे सबकुछ

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 12:26 PM (IST)

    मध्य प्रदेश का रीवा जिला मानसून में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। केवटी और बहुटी झरने यहां के प्रमुख आकर्षण हैं साथ ही कई छिपे हुए झरने भी हैं। झरनों को देखने जाते समय सावधानियां बरतना जरूरी है। रीवा खूबसूरत झरनों हरे-भरे जंगलों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

    Hero Image
    मानसून में क्‍यों खास हो जाता है रीवा (Image Credit- MP Tourism)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी भारत में खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो मध्‍य प्रदेश का नाम भी जरूर ल‍िया जाता है। इस राज्‍य में एक ऐसा ज‍िला भी है जहां मानसून के मौसम में खूबसूरती अपनी चमक ब‍िखेर देती है। उस ज‍िले का नाम रीवा (Rewa) है। यहां आपको एक से एक‍ खूबसूरत झरने, ऊंचे पहाड़ों से गिरता पानी, चारों तरफ फैली हरियाली और तेज बारिश की फुहारें मिलकर एक ऐसा नजारा पेश करती हैं, जिसे देखकर मन खुश हो उठता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केवटी और बहुटी जैसे फेमस झरनों के अलावा रीवा की घाटियों में कई ऐसे छिपे हुए झरने भी हैं, जो कम भीड़-भाड़ वाले हैं और बेहद दिलकश नजर आते हैं। आपको बता दें क‍ि रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव (RTC) का आयोजन हो रहा है। इस कारण यहां टूरिज्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रही है। ये शहर सजा हुआ नजर आ रहा है। यहां दूर-दूर से लोग घूमने के ल‍िए आते हैं।

    हालांकि इन Waterfalls काे देखने जाते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। बारिश में फिसलन बढ़ जाती है और पानी का बहाव तेज हो सकता है। इसलिए ट्रेकिंग या झरनों के पास जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। इससे आपका सफर यादगार होगा। आज हम आपको बताएंगे क‍ि आप रीवा में कौन-कौन से Waterfalls देख सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    इन चीजों के ल‍िए फेमस है रीवा

    मध्य प्रदेश में बसा रीवा एक ऐसा शहर है जो खूबसूरत झरनों, हरे-भरे जंगलों और पुराने इतिहासों के ल‍िए जाना जाता है। मानसून के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। रीवा के पास मुकुंदपुर गांव में एक Tiger Safari है। यहां मोहन नाम का दुनिया का पहला सफेद बाघ पाया गया था। जंगल में सफेद बाघ को घूमते देखना किसी जादू से कम नहीं लगता है। यहां कई सुंदर झरने भी हैं जैसे बहुटी, केवटी, चचाई और पूर्वा। बहुटी झरना तो 142 मीटर ऊंचा है और इसे मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं दुनिया ने Jaipur को कहा Must Visit City, घूमने के ल‍िए 5वां बेस्‍ट शहर बनने की है खास वजह

    केवटी झरना (Keoti Waterfall)

    केवटी Waterfall रीवा से करीब 37 किलोमीटर की दूरी पर है। बरसात के समय यहां का नजारा बहुत सुंदर होता है। यहां हरा-भरा माहौल और ऊंचाई से गिरता पानी आपका दिल जीत लेता है।

    चचाई झरना (Chachai Waterfall)

    ये भी रीवा का ए‍क फेमस झरना है। इसकी ऊंचाई 130 मीटर है और खुद पंडित नेहरू ने इसकी तारीफ की थी। हालांकि अब यहां पानी कम हो गया है, लेकिन बरसात के मौसम में ये फिर से अपनी चमक दिखाता है। इसके देखने के ल‍िए लोगों की भीड़ जुटती है।

    पूर्वा झरना (Purwa Waterfall)

    रीवा जिले के सेमरिया इलाके में मौजूद पूर्वा वॉटरफाल को मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत झरना माना जाता है। यहां आप करीब से पानी को ग‍िरते हुए देख सकते हैं। तमस नदी से जब 70 मीटर की गहरी खाई में पानी गिरता है तो नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है।

    बहुटी झरना (Bahuti Waterfall)

    इसके अलाव रीवा से लगभग 68 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा Waterfall बहुटी है। इसकी ऊंचाई 198 मीटर यानी 650 फीट है। ये मध्य प्रदेश का सबसे चौड़ा वाटरफॉल भी है। यहां भी मानसून में खूबसूरती देखने लायक होती है।

    यह भी पढ़ें: आख‍िर मसूरी कैसे बना Queen Of Hills? नाम की तरह ही खूबसूरत है इसके पीछे की कहानी

    कैसे पहुंचे रीवा?

    • हवाई मार्ग: रीवा में अब छोरहटा एयरपोर्ट है, जो शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से भोपाल, खजुराहो, जबलपुर जैसी जगहों के लिए फ्लाइट मिलती हैं।
    • रेल मार्ग: रीवा का स्टेशन सतना लाइन से जुड़ा है। यहां से कई बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें मिलती हैं।
    • सड़क मार्ग: रीवा देश के बड़े हाईवे से जुड़ा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायपुर शहरों से बसें चलती हैं।

    Source-

    • https://www.mptourism.com/destination-rewa.php
    • https://www.instagram.com/reel/DMSoAuxv9Cc/?utm_source=ig_web_copy_link