Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोंगटे खड़े कर देगी इन एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग! जहां कोई रनवे नहीं, सीधे समंदर के बीच से उतरता है प्लेन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    ज्वार भाटा को देखकर तय की जाती है इन जगहों पर प्लेन की लैंडिंग, दुनियाभर के लोगों के लिए है खास टूरिस्ट अट्रैक्शन। ...और पढ़ें

    दुनिया के कोस्टल एयरपोर्ट्स हैं (Image Source: AI Generated)

    दुनिया के कोस्टल एयरपोर्ट्स हैं (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोगों ने एयरपोर्ट्स हाईवे और शहरों के बीच देखें होंगे, पर दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं जहां के कई एयरपोर्ट्स समंदर की सीमा से सटे हुए हैं या फिर आइलैंड पर हैं। यह बात हैरान जरूर कर सकती है पर आप सोचिए कि आप ऐसे रास्ते से लैंडिंग कर रहे हैं जिसके किनारे पर शानदार समंदर की लहरों वाला नजारा है। यहां जब प्लेन उतरता है तो लगता है कि प्लेन सीधे पानी में लैंड करने वाला है। आइए दुनिए के इन 6 कोस्टल एयरपोर्ट्स के बारे में जानते हैं। 

    प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सिंट मार्टेन

    प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे फेमस एयरपोर्ट है, जिसकी लैंडिंग किसी एडवेंचर से कम नहीं। यहां बहुत ही कम ऊंचाई पर ड्रमैटिक तरीके से विमानों को लैंड किया जाता है। सबसे खास बात कि यहां उड़ते हुए विमानों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं, इस बात से समझा जा सकता है कि यह एयरपोर्ट अपने आप में एक बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है। 

    बारा एयरपोर्ट, स्कॉटलैंड

    स्कॉटलैंड के बारा आइलैंड पर स्थित बारा एयरपोर्ट भी दुनिया के उन अनोखे एयरपोर्ट्स में जगह रखता है जहां प्लेन रनवे पर नहीं बल्कि बीच पर उतरते हैं। यह भी जान लें कि यह एयरपोर्ट दुनिया का अकेला कमर्शियल एयरपोर्ट है, इस एयरपोर्ट पर लैंडिंग ज्वार-भाटा को देखकर होती है। 

    जुआनचो ई. यरौस्किन एयरपोर्ट, सबा

    जुआनचो ई. यरौस्किन एयरपोर्ट डच कैरिबियाई द्वीप सबा पर स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल रनवे कहा जाता है। महज 400 मीटर का यह हवाई अड्डा तीनों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। यहां लैंडिंग आम पायलट्स नहीं, खास ट्रेनिंग वाले पायलट्स ही कराते हैं। 

    खबरें और भी

    वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मालदीव

    अगर आप मालदीव जाना चाहते हैं तो आपको वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही गुजरना होगा क्योंकि यहीं से मालदीव में एंट्री होती है। यह एयरपोर्ट मालदीव के हुलहूले द्वीप पर स्थित है। इसकी मदद से टूरिस्ट सीधे अपने रिजॉर्ट आइलैंड तक पहुंचते हैं। 

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो मदीरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पुर्तगाल

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम तो आपने सुना ही होगा, पर क्या यह बात पता थी कि उनके नाम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है? बता दें कि यह एयरपोर्ट मदिरा द्वीप पर सांता क्रूज में स्थित है। वैसे एयरपोर्ट का नाम साल 2017 में बदला गया था।