Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हैरी पॉटर फैंस अब असल जिंदगी में भी कर सकते हैं Hogwarts Express की सैर, इन जगहों से शुरू होती है ट्रेन

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:06 PM (IST)

    हैरी पॉटर फैंस हकीकत में भी हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठने का मजा ले सकते हैं। ...और पढ़ें

    सचमुच चलती है हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस? (AI Generated Image)

    सचमुच चलती है हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर हैरी पॉटर फैन अपने हॉगवर्ट्स लेटर का इंतजार करता है। उनकी इच्छा होती है कि प्लैटफॉर्म 9 3/4 से ट्रेन में बैठकर हॉगवर्ट्स की दुनिया में पहुंच जाएं। हालांकि, हकीकत में न तो कोई ऐसा स्टेशन है न ही कोई जादू का ऐसा स्कूल, लेकिन आप हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठने का एक्सपीरिएंस जरूर ले सकते हैं। 

    जी हां, सुनकर आपको हो सकता है यकीन न हो, लेकिन सचमुच एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें बैठकर आपको बिल्कुल हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठने जैसा महसूस होगा। इस ट्रेन का नाम जैकोबाइट स्टीम ट्रेन है, जो स्कॉटलैंड में चलती है। हैरी पॉटर फैंस के लिए इस ट्रेन में बैठना किसी सपने से कम नहीं है। इसलिए अगर आप भी हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस का मजा लेना चाहते हैं, तो आइए जानें इसके बारे में।   

    कहां से शुरू होता है ये जादुई सफर?

    ये खास ट्रेन स्कॉटलैंड के फोर्ट विलियम स्टेशन से हर साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच चलाई जाती है। ये स्टेशन भले ही किंग क्रॉस स्टेशन नहीं है, लेकिन इसकी खूबसूरती भी आपको हैरान कर देगी। इस स्टेशन तक आप ग्लासगो से आसानी से दो घंटे में पहुंच सकते हैं। 

    यह ट्रेन दिखने में बिल्कुल हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस जैसी ही दिखती है, जिसके कारण हैरी पॉटर फैंस को इस में बैठकर हैरी की जादुई दुनिया जैसा ही एहसास होगा। हालांकि, ये इकलौती ऐसी ट्रेन नहीं है, जिस में बैठकर आपको हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस जैसी फीलिंग आएगी। ऐसी और भी ट्रेन हैं, जो आपको हैरी पॉटर की दुनिया में होने का एहसास करवा सकती हैं।

    खबरें और भी

    कुछ और जगहों पर भी चलती हैं ऐसी ट्रेन

    नॉर्थ यॉर्कशायर मूर हिस्टोरिकल रेलवे ट्रेस्ट भी एक ऐसी ही ट्रेन है, जो हैरी पॉटर फैंस को उनका सपना पूरा करने का मौका देती है। ये ट्रेन गोथलैंड स्टेशन पर रुकती गै, जिसे फिल्में में हॉग्समेड स्टेशन दिखाया गया है। इस वजह से ये ट्रेन हैरी पॉटर फैंस के लिए और भी खास हो जाती है। 

    इसके अलावा, फिलाडेल्फिया में भी एक ट्रेन चलती है, जिसका नाम ही हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस है। ये ट्रेन जेफरसन स्टेशन से शुरू होती है और स्पेशल हैरी पॉटर थीम इवेंट के लिए चलाई जाती है। अगर आप भी हैरी पॉटर के दीवाने हैं और हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठना चाहते हैं, तो इन ट्रेनों में आप हैरी पॉटर की दुनिया का करीब से एहसास कर सकते हैं।