बड़े-बुजुर्गों को सिर्फ 8 दिन में कराएं अयोध्या,काशी, प्रयागराज और गया के दर्शन! देखें IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज
इंडियन रेलवे इस बार अयोध्या से गया तक, तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए एक शानदार हवाई यात्रा वाला टूर पैकेज लेकर आई है, यहां है पूरी जानकारी। ...और पढ़ें

IRCTC की 'गंगा गया संगम यात्रा' 2026 (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे समय-समय पर तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए खास टूर पैकेज देता रहता है। इस बार साल 2026 के खास टूर पैकेज का नाम 'गंगा गया संगम यात्रा' है जिसे IRCTC ने हैदराबाद से शुरू किया है।
इस पैकेज में एक ही ट्रिप में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, वाराणसी के काशी विश्वनाथ, अयोध्या के राम मंदिर से लेकर बिहार के गया में महाबोधि मंदिर जैसे कई तीर्थ स्थलों के दर्शन किए जा सकते हैं। अगर आप या घर में कोई बड़ा-बुजुर्ग तीर्थ स्थलों के दर्शन करने पर विचार कर रहा है तो IRCTC का यह टूर पैकेज बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
IRCTC की 'गंगा गया संगम यात्रा' 2026
IRCTC का 'गंगा गया संगम यात्रा' 2026 टूर पैकेज 2 सितंबर 2026 को हैदराबाद एयरपोर्ट से शुरू किया जाएगा। इस तरह यह पैकेज खासतौर से साउथ इंडिया के लोगों के लिए है। बता दें कि यह पूरी ट्रिप 7 रात और 8 दिन की रखी गई है। यात्री सुबह 11:55 बजे फ्लाइट से कोलकाता होते हुए शाम 4:30 बजे बिहार के गया में पहुंच जाएंगे।
कौन-कौन सी जगहें हैं शामिल?
इसमें अयोध्या, गया, वाराणसी, लखनऊ और नैमिषारण्य जैसी पौराणिक जगहों के दर्शन शामिल हैं:
पहले दिन
पहले दिन 2 सितंबर को यात्री हैदराबाद से गया के लिए उड़ान भरेंगे और फिर होटल में चेक-इन करने के बाद गया में महाबोधि मंदिर और बौद्ध धर्म के अन्य स्थलों के दर्शन होंगे।
दूसरे दिन
दूसरे दिन वाराणसी जाने से पहले गया में विष्णु पद्म मंदिर और मंगला गौरी शक्तिपीठ के दर्शन कराए जाएंगे। इस दौरान बौद्ध धर्म के अन्य मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।
तीसरे दिन
तीसरा दिन वाराणसी में बीतेगा, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के घाट और गंगा आरती के दर्शन शामिल हैं।
चौथे दिन
चौथे दिन वाराणसी में सारनाथ की विजिट शामिल है, वही सारनाथ जहां भगवान बुद्ध ने अपना सबसे पहला उपदेश दिया था।
पांचवें दिन
पांचवे दिन यात्री वाराणसी से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यहां अलोपी देवी मंदिर, त्रिवेणी संगम के दर्शन कर अयोध्या के लिए सफर शुरू होगा।
छठे दिन
अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में दर्शन करने के बाद नवाबों के शहर लखनऊ के लिए सफर शुरू होगा।
सातवें दिन
सातवें दिन यात्री लखनऊ से नैमिषारण्य दर्शन के लिए जाएंगे और उसके बाद लखनऊ लौटकर लखनऊ स्टे करेंगे।
आठवें दिन
इस आखिरी दिन सुबह नाश्ते करने के बाद इमामबाड़ा घूमने निकलेंगे और फिर इसी दिन हैदराबाद के लिए फ्लाइट होगी।
कितना होगा खर्चा?
इस ट्रिप का खर्चा व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह अकेले जा रहा है या ग्रुप के साथ। अकेले जाने पर पूरी ट्रिप का खर्चा 54,800 होगा। अगर दो लोग साथ जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 41,000 रुपये होगा और तीन लोगों पर यह खर्चा प्रति व्यक्ति 38,750 रुपये होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जब सुविधाएं एक जैसी, फिर 3AC से कम क्यों होता है थर्ड एसी इकोनॉमी का किराया? 90% लोग नहीं जानते होंगे वजह
यह भी पढ़ें- एक साथ घूमें थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर! IRCTC लाया 3-in-1 टूर पैकेज, जानिए कुल कितना आएगा खर्च