राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करने हैं दर्शन? IRCTC दे रहा 9 दिनों में 8 धार्मिक स्थल घूमने का मौका
IRCTC अपनी 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' से 9 दिन की 'काशी तीर्थ यात्रा' शुरू कर रहा है, जिसमें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के ...और पढ़ें

IRCTC कराने जा रहा है 'काशी तीर्थ यात्रा', 9 दिनों में घूमेंगे देश के प्रसिद्ध मंदिर (Image Source: AI-Generated)
HighLights
IRCTC की 9 दिवसीय 'काशी तीर्थ यात्रा' पैकेज
राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, गंगा आरती के दर्शन
यात्रा 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी यात्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप काशी की भव्य गंगा आरती और अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो IRCTC आपके लिए एक बेहद शानदार मौका लेकर आया है।
दरअसल, IRCTC अपनी 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए 9 दिनों की एक खास 'काशी तीर्थ यात्रा' शुरू करने जा रहा है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं इस शानदार टूर पैकेज की पूरी जानकारी।

(Image Source: AI-Generated)
यात्रा से जुड़ी खास बातें
यह पूरा पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। इस खास धार्मिक सफर की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद यात्रियों को देश के सबसे प्रमुख और पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन एक ही ट्रिप में करवाना है।
कौन-कौन सी पवित्र जगहों के होंगे दर्शन?
इस यात्रा में चार प्रमुख शहर कवर किए जाएंगे, जहां आप इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे:
- गया: यहां आप बोधगया और प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के दर्शन करेंगे।
- वाराणसी: काशी में आपको काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर के दर्शन के साथ-साथ घाट की अद्भुत गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
- अयोध्या: श्रीराम की पवित्र नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन।
- प्रयागराज: गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर जाने का सौभाग्य।
The path to enlightenment begins with a single step. Join us for a 9-day Kashi Tirtha Yatra, connecting the sacred lands of Gaya, Varanasi, Ayodhya, and Prayagraj.
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 15, 2026
Book now: https://t.co/h34lITJM9w
(Package Code=SZBG43)#Uttarpradesh #Bihar pic.twitter.com/HyRxBn78fS
कितना है पैकेज का खर्च?
IRCTC ने यात्रियों के बजट और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग कैटेगरी बनाई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 'भारत गौरव ट्रेन' योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे लगभग 33% की छूट दे रहा है:
- इकोनॉमी (स्लीपर क्लास - 150 सीटें): ₹16,900 प्रति व्यक्ति
- कंफर्ट (3rd AC - 400 सीटें): ₹31,000 प्रति व्यक्ति
- सुपीरियर (2nd AC - 50 सीटें): ₹43,500 प्रति व्यक्ति
नोट: अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों को डबल या ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर होटल और ट्रेन में जगह दी जाएगी।
कहां-कहां से पकड़ सकेंगे ट्रेन?
दक्षिण भारत से शुरू होने वाली इस ट्रेन की यात्रा तिरुनेलवेली से शुरू होगी। रास्ते में यह ट्रेन विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, त्रिची, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तांबरम, चेन्नई एगमोर, गुडूर और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।
पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
आपको अपनी इस यात्रा को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस टूर पैकेज में आपकी ट्रेन की टिकट, होटल में रुकने की आरामदायक व्यवस्था, दोनों समय का भोजन और यात्रा बीमा शामिल है। बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं।