Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC की स्पेशल ट्रेन से मात्र ₹16,500 में करें अयोध्या, काशी और पुरी की यात्रा; देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:54 PM (IST)

    क्या आप भी अपने परिवार के साथ देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    IRCTC Budget Tour: ₹16,500 से शुरू अयोध्या-वाराणसी की धार्मिक यात्रा (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बजट-फ्रेंडली और शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

    जी हां, आईआरसीटीसी ने 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए श्रद्धालुओं के लिए 'अयोध्या-काशी: पुण्य क्षेत्र यात्रा' की शुरुआत की है। आइए जानते हैं इस विशेष टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

    IRCTC tour package

    (Image Source: AI-Generated) 

    कब से शुरू होगी यह धार्मिक यात्रा?

    यह पूरा टूर 9 रातों और 10 दिनों का होगा, जिससे आपको हर जगह को अच्छे से देखने का समय मिलेगा। यह स्पेशल ट्रेन 4 अगस्त, 2026 को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से अपनी तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।

    किन पवित्र नगरियों और मंदिरों के होंगे दर्शन?

    इस पैकेज के तहत यात्रियों को देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में ले जाया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

    • अयोध्या नगरी: भव्य नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन, साथ ही पवित्र सरयू नदी की आरती।
    • वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर व कॉरिडोर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर और विशालाक्षी मंदिर के दर्शन। इसके अलावा, शाम की अद्भुत गंगा आरती में भी शामिल होने का अवसर।
    • प्रयागराज: पवित्र त्रिवेणी संगम के दर्शन।
    • गया: प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर।
    • ओडिशा के प्रमुख स्थल: पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का पावन मंदिर और कोणार्क का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर

    कितना आएगा यात्रा का खर्च?

    यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार ऑक्‍यूपेंसी का चुनाव कर सकते हैं। प्रति व्यक्ति किराया कुछ इस प्रकार तय किया गया है:

    • इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 16,500 रुपये
    • स्टैंडर्ड (थर्ड एसी): 25,600 रुपये
    • कंफर्ट (सेकंड एसी): 33,400 रुपये

    पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

    यह टूर पूरी तरह से 'ऑल-इंक्लूसिव' है। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि यात्रियों को सफर के दौरान खाने-पीने या रहने की कोई चिंता नहीं करनी है। आपके किराये में यह सब शामिल होगा:

    • ट्रेन का टिकट।
    • स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक जाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट।
    • रुकने के लिए होटल की व्यवस्था।
    • शुद्ध शाकाहारी भोजन (सुबह का नाश्ता, लंच और डिनर)।
    • यात्रियों की मदद के लिए गाइड और एस्कॉर्ट की सुविधा।
    • आपकी सुरक्षा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस।

    किन स्टेशनों से पकड़ सकेंगे ट्रेन?

    तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के लोगों के लिए यह पैकेज विशेष रूप से सुविधाजनक है। आप नीचे दिए गए स्टेशनों से ट्रेन ले सकते हैं या वापस लौटते समय उतर सकते हैं:

    सिकंदराबाद जंक्शन, चारलपल्ली, काजीपेट जंक्शन, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, गुडीवाड़ा जंक्शन, भीमावरम जंक्शन, तनुकू, निदादावोलु जंक्शन, राजमुंदरी, समालकोट जंक्शन, तूनी, दुव्वाडा, पेंदुर्ती और विजयनगरम जंक्शन।

    बुकिंग कैसे करें और कितनी सीटें हैं खाली?

    अगर आप भी इस पावन यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

    चूंकि, ट्रेन में कुल 702 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए जल्द बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा। इन सीटों में स्लीपर क्लास के लिए 160 सीटें, थर्ड एसी के लिए 490 सीटें और सेकंड एसी के लिए 52 सीटें निर्धारित की गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IRCTC लाया 6 दिनों का 'जन्नत-ए-कश्मीर' टूर, रहना-खाना और फ्लाइट टिकट भी है शामिल; देखें पूरी डिटेल्स

    यह भी पढ़ें- IRCTC भारत गौरव ट्रेन से मात्र ₹20-25 हजार में करें 10 दिन की तीर्थ यात्रा, देखें जून-जुलाई का शेड्यूल