Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC लेकर आया 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' पैकेज, ₹18,040 में करें पुरी, गंगासागर और बैद्यनाथ धाम के दर्शन

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:37 PM (IST)

    IRCTC ने पितृ पक्ष के लिए 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के तहत एक विशेष 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' पैकेज की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    IRCTC के ₹18,040 वाले 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' पैकेज की ए टू जेड जानकारी (Image Source: AI-Generated)

    IRCTC के ₹18,040 वाले 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' पैकेज की ए टू जेड जानकारी (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप पितृ पक्ष के पवित्र मौके पर तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन का यह नया ऑफर आपके लिए ही है।

    IRCTC ने अपनी फेमस 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए एक बेहद खास 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' का ऐलान किया है। आइए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं इस पैकेज जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स पर।

    IRCTC Pitru Paksha Tour Package

    (Image Source: AI-Generated) 

    कौन-कौन सी जगहें घूमने को मिलेंगी?

    इस खास यात्रा में पूर्वी भारत के उन प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है, जिनका पितृ पक्ष में विशेष महत्व होता है। आपको इन पावन जगहों के दर्शन कराए जाएंगे:

    • भगवान जगन्नाथ की पवित्र नगरी पुरी
    • भुवनेश्वर
    • गंगासागर, कोलकाता
    • झारखंड का प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम

    कितने दिनों का है टूर?

    अगर आप इस ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इन तारीखों को अपने कैलेंडर में मार्क कर लें:

    • सफर की शुरुआत: 30 सितंबर 2026
    • सफर की वापसी: 08 अक्टूबर 2026
    • यात्रा की कुल अवधि: 8 रातें और 9 दिन

    किन स्टेशनों से पकड़ सकेंगे ट्रेन?

    यात्रियों को ट्रेन में बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग के लिए महाराष्ट्र के कई प्रमुख स्टेशनों का विकल्प दिया गया है।

    यह स्पेशल ट्रेन सोलापुर से शुरू होगी। इसके बाद आप कुर्डूवाड़ी, दौंड, पुणे जंक्शन, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर से इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं या अपनी यात्रा खत्म होने पर यहां उतर सकते हैं।

    सफर में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

    इस पैकेज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को सफर के दौरान अपनी जेब से कोई एक्स्ट्रा खर्च न करना पड़े:

    • सफर के विकल्प: आपकी सुविधा और बजट के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं - इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट।
    • पैकेज में क्या-क्या शामिल है: ट्रेन की यात्रा के अलावा, इसमें होटलों में रुकने की पूरी व्यवस्था, तीनों समय का भोजन, तीर्थ स्थलों तक जाने के लिए बसों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल हैं।

    कितना है खर्च और क्या है पेमेंट की सुविधा?

    सुविधाओं से लैस इस तीर्थ यात्रा का शुरुआती किराया 18,040 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

    सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि IRCTC ने इसमें 'पार्ट पेमेंट' की सुविधा भी दी है। आप बुकिंग के वक्त कुल किराए का सिर्फ 25% देकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं और बाकी का 75% पैसा आपको बाद में देना होगा।

    खबरें और भी

    अगर आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो IRCTC टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ₹19,600 में करें रामलला, बाबा विश्वनाथ और जगन्नाथ पुरी के दर्शन, IRCTC लाया 11 दिनों का शानदार पैकेज

    यह भी पढ़ें- मात्र ₹24,200 में करें जगन्नाथ पुरी, काशी और अयोध्या समेत 5 तीर्थों के दर्शन, IRCTC दे रहा है मौका