Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदला टूरिज्म का मिजाज: ये हैं 2026 के 4 सबसे फेमस कल्चरल डेस्टिनेशंस जो बटोर रहे हैं सुर्खियां

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:00 PM (IST)

    इन दिनों बढ़ता कल्चरल टूरिज्म इस तरफ साफ इशारा कर रहा है कि लोग सिर्फ घूमने के लिए बाहर नहीं निकल रहे। ...और पढ़ें

    दुनिया की 4 कल्चरल डेस्टिनेशंस जो बटोर रही हैं 2026 में सुर्खियां (Image Source: AI Generated)

    दुनिया की 4 कल्चरल डेस्टिनेशंस जो बटोर रही हैं 2026 में सुर्खियां (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. रियाद का ब्लैक गोल्ड म्यूजियम तेल को कला से जोड़ता है

    2. अबू धाबी का दार अल फुनून गल्फ का सबसे बड़ा कला केंद्र

    3. लंदन का वी एंड ए ईस्ट म्यूजियम फैशन और डिजाइन दिखाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में अब लोग पहाड़ों पर ही घूमना पसंद नहीं कर रहे। इन दिनों बढ़ता कल्चरल टूरिज्म इस तरफ साफ इशारा कर रहा है कि लोग सिर्फ घूमने के लिए बाहर नहीं निकल रहे बल्कि उनमें दुनिया और उसके इतिहास को जानने की जिज्ञासा भी एक्सप्लोर करने पर मजबूर कर रही है। वहीं, बात करें कि इस साल वर्ल्ड में कौन से कल्चरल डेस्टिनेशन सुर्खियों में हैं तो इनमें 4 जगहें शामिल हैं। 

    दुनिया की 4 कल्चरल डेस्टिनेशंस जो बटोर रही हैं 2026 में सुर्खियां 

    यहां पांच सबसे फेमस म्यूजियम और कल्चरल इन्स्टिट्यूशन के बारे में बताया जा रहा है, जो साल 2026 में सुर्खियां बटोर रहे हैं:

    1. ब्लैक गोल्ड म्यूजियम, रियाद (सऊदी अरब) 

    ब्लैक गोल्ड म्यूजियम अप्रैल 2026 में खुला पहला ऐसा म्यूजियम है जिसमें तेल को इकोनॉमी से जोड़ने के बजाय कला से जोड़कर दुनिया के सामने पेश किया गया है। यहां ब्लैक गोल्ड यानी कच्चे तेल या काले सोने को सेंटर में रखा गया है। यह किंग अब्दुल्लाह पेट्रोलियम स्टडीज और रिसर्च सेंटर में स्थित है, जिसमें करीब 30 देशों के 170 आर्टिस्ट के आर्टवर्क शामिल हैं। यह म्यूजियम दुनिया को बताता है कि कैसे तेल मानवता के साथ ही देश-दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है। 

    1. दार अल फुनून, अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) 

    हाउस ऑफ द आर्ट्स कहे जाने वाला दार अल फुनून एक मॉडर्न कल्चरल सेंटर है। अबू धाबी के कल्चरल और टूरिज्म डिपार्टमेंट ने जून 2026 से ही इसे बनाने का ऑफिशियली काम शुरू किया है। अनुमान के मुताबिक, साल 2030 तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि दार अल फुनून गल्फ देशों का सबसे बड़ा आर्ट और कल्चर से जुड़ा सेंटर बनने जा रहा है। 

    1. सेंटर पोम्पिडौ हनवा, सियोल (दक्षिण कोरिया) 

    सेंटर पोम्पिडौ हनवा दक्षिण की कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित एक मॉडर्न आर्ट म्यूजियम है। इसमें यूरोप के सबसे फेमस मॉडर्न आर्ट कलेक्शन को साउथ कोरिया के लोगों के सामने पेश किया गया है। इसमें दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप हनवा और फ्रांस के सेंटर पोम्पिडौ के बीच कॉलबरेशन हुआ है। 

    खबरें और भी

    1. वी एंड ए ईस्ट म्यूजियम, लंदन (यूनाइटेड किंगडम)

    लंदन का नया वी एंड ए ईस्ट म्यूजियम कल्चर को अलग ढंग से पेश करता है। यह ईस्ट लंदन के स्ट्रैटफोर्ड में क्वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क के ईस्ट बैंक कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में बना है। यह म्यूजियम इसी साल ऑफिशियल तौर पर अप्रैल 2026 में पब्लिक के लिए खोला गया। इसमें लोगों की फैशन, फोटोग्राफी, म्यूजिक और डिजाइन क्रिएटिविटी के बहतरीन नमूने देखने को मिलते हैं। 

    यह भी पढ़ें- शूटिंग से पहले कोई नहीं जानता था! फिल्मों के बाद ये बन गए भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स

    यह भी पढ़ें- बाबर ने कहा था 'हिंद के किलों का मोती'! पढ़ें भारत का 'जिब्राल्टर' कहलाने वाले ग्वालियर किले की पूरी कहानी