Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 'सपनों का शहर' मुंबई नहीं, ये है असली महाराष्ट्र! इतिहास से लेकर चटपटे जायकों तक… जानें हर खासियत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    महाराष्ट्र सिर्फ मुंबई नहीं, बल्कि अपने समृद्ध इतिहास, कला, संस्कृति, वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र की खासियत क्या है? (AI Generated Image)

    महाराष्ट्र की खासियत क्या है? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के नक्शे के बिल्कुल पश्चिमी छोड़ पर स्थित महाराष्ट्र का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले मुंबई आता है। इस शहर में हर साल लाखों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं। इसलिए इसे सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन महाराष्ट्र की खासियत सिर्फ मुंबई नहीं है। 

    इस राज्य का इतिहास, कला और खान-पान ऐसा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानें महाराष्ट्र की क्या-क्या खासियत है।

    ऐतिहासिक धरोहर

    महाराष्ट्र की इतिहास की बात करें, तो छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और मराठा साम्राज्य का नाम जरूर आता है। रायगढ़, प्रतापगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे किले मराठा साम्राज्य की वीरता और समृद्धि की कहानी कहते हैं। छत्रपति संभाजीनगर में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं प्राचीन भारत की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण हैं। ये यूनेस्कों विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल हैं। मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया भी महाराष्ट्र के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसे अंग्रेजों के शासन काल के दौरान बनवाया गया था, लेकिन आज ये महाराष्ट्र से सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 

    वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता

    महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियां, हरे-भरे जंगल और समुद्री तट यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का उदाहरण हैं। नागपुर के पास स्थित ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व और पेंच नेशनल पार्क बाघों के लिए मशहूर हैं। यहां बाघों के अलावा, आप स्लॉथ बियर, चीता, जंगली कुत्ते, हिरन और हायना जैसे कई जानवर देख सकते हैं।

    मुंबई में स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क भी वन्यजीव प्रेमियों के लिए काफी बड़ा अट्रैक्शन है। यहां वेस्टर्न घाट के कई जानवर और पक्षी आप देख सकते हैं। नेशनल पार्क के अलावा, महाराष्ट्र में कई हिल स्टेशन भी हैं, जैसे- महाबलेश्वर, माथेरान, लोनावला। यहां की खूबसूरत वादियां और हरियाली वेकेशन के लिए काफी बेहतर हैं।

    खबरें और भी

    कला और संस्कृति की झलक

    महाराष्ट्र के लोकगीत, नृत्य और त्योहार यहां की संस्कृति को बेहद खास बनाते हैं। लावणी और तमाशा यहां के लोकनृत्य हैं, जो अपने संगीत और एक लय में किए जाने वाले स्टेप्स के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र का वर्ली आर्ट यहां की मशहूर चित्रकला है, जो गांव के जीवन को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इसमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है और ज्योमेट्रिक पैटर्न में यह पेंटिंग की जाती है। 

    महाराष्ट्र की संस्कृति की बात करें, तो गणेशोत्सव का नाम लेना जरूरी है। गणेश चतुर्थी यहां के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान पूरा राज्य बप्पा की भक्ति में डूब जाता है और चारों ओर गणपत्ति बप्पा मोरया की जय-जयकार गूंज उठती है। महाराष्ट्र की पैठनी साड़ी और कोल्हापुरी चप्पल भी दुनियाभर में मशहूर हैं और इन्हें जीआई टैग भी मिला हुआ है। 

    महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड और खान-पान

    महाराष्ट्र का जायका काफी चटपटा और मसालेदार होता है। स्ट्रीट फूड की बात करें, तो वड़ा पाव, पाव भाजी, मिसल पाव, भेलपूरी और पोहा काफी मशहूर हैं। वहीं पारंपरिक खान-पान में पूरन-पोली, पिठला-भाकरी, सोलकढ़ी, मोदक, श्रीखंड और वरन भात जैसी डिशेज शामिल हैं।