Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की इस अनोखी झील में है दुनिया का इकलौता 'फ्लोटिंग नेशनल पार्क', जहां तैरते द्वीप बदलते हैं अपनी जगह

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:05 AM (IST)

    मणिपुर में स्थित एक झील में द्वीप पानी में तैरते हैं और समय के साथ अपनी जगह बदलते रहते हैं। ...और पढ़ें

    इस झील में अपनी जगह बदलते रहते हैं द्वीप (Picture Courtesy: Instagram)

    इस झील में अपनी जगह बदलते रहते हैं द्वीप (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसी झील है, जिसमें आपको द्वीप तैरते हुए नजर आ सकते हैं? जी हां, सुनने में मनगढ़नत लग रहा है, लेकिन भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में एक ऐसी ही झील है, जिसे लोकतक झील के नाम से जाना जाता है। 

    यह उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और इसमें आपको कई द्वीप नजर आएंगे, जो वक्त के साथ अपनी जगह बदलते रहते हैं। आइए जानें कैसे ये द्वीप पानी में अपनी जगह बदलते हैं और लोकतक झील की और क्या खासियतें हैं।  

    पानी तैरते हैं द्वीप

    लोकतक झील में तैरने वाले इन द्वीपों को फुमदी कहा जाता है। ये मिट्टी, पानी के पौधे और दूसरी ऑर्गेनिक चीजों के सड़े-गले हिस्सों से बनी ठोस जमीन होती है, जो पानी के ऊपर तैरती रहती है। सुनने में लग रहा होगा कि ये काफी कमजोर होंगे, लेकिन ये इतने मजबूत होते हैं कि वहां के मछुआरे इन पर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। 

    झील में फैले ये गोल-गोल बड़े आकार के फुमदी ही पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण हैं और इन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इन तैरते द्वीपों के साथ-साथ इस झील की खूबसूरती भी लोगों को हैरान कर देती है।  

    खबरें और भी

    Floating homes

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दुनिया का इकलौता तैरता नेशनल पार्क

    इस झील की एक और खासियत है इसमें तैरता नेशनल पार्क। जी हां, लोकतक झील के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क स्थित है, जो दुनिया का इकलौता पानी में तैरता नेशनल पार्क है। ये नेशनल पार्क लगभग 40 वर्ग किमी में फैला है और एक बड़े फुमदी पर टिका है। 

    ये नेशनल पार्क एनडेंजर्ड संगाई हिरणों का प्राकृतिक आवास है, जो सिर्फ यहीं पाए जाते हैं। इन्हें डांसिंग डियर भी कहा जाता है, क्योंकि जब ये तैरती फुमदी पर चलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे डांस कर रहे हैं। इनके अलावा, आपको यहां ऑटर्स, पानी में रहने वाले कुछ तरह के पक्षी और कुछ प्रवासी पक्षियों की किस्म भी देखने को मिल सकती है। 

    दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट

    लोकतक झील अपनी बायोडाइवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। इस झील में कई तरह के पौधे और देसी-विदेशी पक्षी पाए जाते हैं। सर्दी के मौसम में यहां कई माइग्रेटरी बर्ड्स भी आते हैं, जो बर्ड वॉचर्स के लिए काफी लुभावना होता है। इसलिए लोकतक झील पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हो रहा है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। यहां के फ्लोटिंग होमस्टे में रुकना काफी रोमांचक अनुभव होता है।