Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रात में 'नीले जुगनुओं' सा चमकता है समंदर! भारत की इन जगहों पर देख सकते हैं कुदरत का ये जादुई नजारा

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 05:30 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं भारत में कई जगहों पर आप रात के समय नीली रोशनी में चमकते समुद्र का नजारा देख सकते हैं। ...और पढ़ें

    इन जगहों पर दिखता है नीली रोशनी में चमकता समंदर (Picture Courtesy: Freepik)

    इन जगहों पर दिखता है नीली रोशनी में चमकता समंदर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बायोलुमिनेसेंस छोटे समुद्री जीवों की रासायनिक क्रिया से उत्पन्न होता है

    2. भारत में हैवलॉक, मट्टू बीच, पुडुचेरी और बंगाराम द्वीप पर देखें

    3. अमावस्या की रातें इस जादुई नीले चमकते नजारे के लिए उत्तम

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन में देखा होगा कि वो एक बीच के किनारे जाती हैं, जहां उन्हें चमकता हुआ समंदर दिखता है। ये नीले जुगनुओं की तरह चमकते हुए नजर आते हैं। विज्ञान की भाषा में इसे बायोलुमिनेसेंस कहा जाता है। बहुत छोटे समुद्री जीवों के केमिकल रिएक्शन से ये नीली रोशनी पैदा होती है और समुद्र को जुगनुओं की तरह चमका देती है। 

    सबसे अच्छी बात यह है कि इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप भारत के ही तटीय इलाकों में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप बायोलुमिनेसेंस देख सकते हैं। आइए जानें भारत में कहां-कहां आप ये नजारा देख सकते हैं। 

    हैवलॉक द्वीप (स्वराज द्वीप), अंडमान और निकोबार

    अगर आप भारत में बायोलुमिनेसेंस का सबसे बेहतरीन और सबसे साफ नजारा देखना चाहते हैं, तो अंडमान का हैवलॉक द्वीप सबसे सही जगह है। यहां का मशहूर राधानगर बीच रात के समय किसी दूसरी दुनिया जैसा नजर आता है। जब समंदर की लहरें रेत से टकराती हैं, तो पानी में मौजूद छोटे जीवों के कारण नीली रोशनी की किनारों पर बिखर जाती है। अमावस्या की रातों में, जब आसमान में अंधेरा घना होता है, तब यह नजारा और भी खूबसूरत लगता है।

    Bioluminescence  (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मट्टू बीच, कर्नाटक

    कर्नाटक के उडुपी में स्थित मट्टू बीच अपनी शांत और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आपकी किस्मत अच्छी है, तो आप यहां बायोलुमिनेसेंस का नजारा देख सकते हैं। मानसून के बाद यहां समुद्र में जगमगाती नीली रोशनी को रात के समय देख सकते हैं। यह बीच पर्यटकों की आम भीड़भाड़ से काफी दूर है, इसलिए यहां का अंधेरा और सन्नाटा बायोलुमिनेसेंस के नजारे को और भी ज्यादा साफ और खूबसूरत बना देता है।

    खबरें और भी

    पुडुचेरी

    पुडुचेरी के सेरेनिटी बीच और इसके आस-पास के तटीय इलाकों में बायोलुमिनेसेंस देख सकते हैं। खासकर मानसून के बाद या भारी बारिश के बाद जब समंदर के तापमान में बदलाव होता है, तब पानी में फाइटोप्लैंकटॉन्स की संख्या बढ़ जाती है और रात के समय पानी नीली रोशनी से जगमगा उठता है। 

    बंगाराम द्वीप, लक्षद्वीप

    बायोलुमिनेसेंस देखने के लिए लक्षद्वीप के बंगाराम द्वीप भी काफी अच्छी जगह है। यहां भीड़ काफी कम होती है और न ही ज्यादा आर्टिफिशियल लाइट्स हैं। इसलिए रात के समय नीले रंग की रोशनी में चमकता समुद्र देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। 

    इस बात का ध्यान रखें

    बायोलुमिनेसेंस पूरी तरह से मौसम, पानी के तापमान और समुद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। इसलिए इसे देखने जाने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें, ताकि वहां जाने के बाद आपको निराश न होना पड़े।