आपकी कॉलोनी की सड़क से भी छोटा है इस एयरपोर्ट का रनवे! लंबाई जानकर चकरा जाएगा आपका सिर
क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट कहां है और इसके रनवे की लंबाई कितनी है? इस सवाल का जबाव जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ...और पढ़ें

कहां है दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी ऐसे हवाई अड्डे के बारे में सुना है, जहां का रनवे आपकी कॉलोनी की सड़क से भी छोटा हो? आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन सचमुच एक ऐसा हवाई अड्डा है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे एयरपोर्ट जुआनचो ई. य्रौस्किन एयरपोर्ट की।
यह अनोखा एयरपोर्ट अपनी बनावट और रोमांच के लिए जाना जाता है, लेकिन सबसे हैरान करने वाला है इसके रनवे की लंबाई। आइए जानें दुनिया के सबसे छोटे एयरपोर्ट के बारे में।
कहां है यह दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट?
इस हवाई अड्डे का नाम है जुआनचो ई. य्रौस्किन एयरपोर्ट है, जो कैरेबियन सागर में स्थित साबा नाम के एक बेहद छोटे और खूबसूरत द्वीप पर बना हुआ है। आपको बता दें कि साबा द्वीप नीदरलैंड का ही एक हिस्सा है।
इस द्वीप पर जगह की कमी होने के कारण इस पूरे एयरपोर्ट पर सिर्फ एक ही रनवे बनाया जा सका है और इस हवाई अड्डे का बेसिक आर्किटेक्चर भी काफी साधारण है।
इस हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई कितनी है?
इस एयरपोर्ट के एकलौते रनवे की लंबाई सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस रनवे के कारण ही इसे दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल रनवे माना जाता है। इसकी लंबाई सिर्फ 400 मीटर है यानी ये रनवे सामान्य से लगभग 6 से 10 गुणा छोटा है।
चारों तरफ समंदर और गहरी खाइयां
इस एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए काफी स्किल्ड पायलेट की जरूरत होती है। दरअसल, यह एयरपोर्ट एक ओर से ऊंचे पहाड़ों और चट्टानों से घिरा है, जबकि बाकी के तीन तरफ से सिर्फ गहरा समंदर है। इसलिए यहां उड़ान भरने और उतरते वक्त किसी फिल्म के थ्रिलर जैसा महसूस होता है।
खबरें और भी
ऐसी भौगोलिक स्थिति होने की वजह से यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। अगर मौसम खराब है या बारिश हो रही है, तो सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी जाती हैं। इन्हीं कारणों से यहां सिर्फ उन्हीं पायलेट्स को विमान उड़ाने की इजाजत मिलती है, जिन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी गई हो।
सिर्फ 20 पैसेंजर्स और सख्त नियम
रनवे इतना छोटा होने की वजह से यहां सिर्फ छोटे विमान ही उतर सकते हैं, ताकि कम दूरी में टेक-ऑफ और लैंडिंग करने में ज्यादा परेशानी न हो। इन विमानों में ज्यादा से ज्यादा 20 यात्री ही सफर कर सकते हैं। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यहां विमान के वजन और हवा की रफ्तार को लेकर काफी सख्त नियम हैं।
साबा द्वीप की लाइफलाइन
भले ही यह एयरपोर्ट दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट है, लेकिन इस द्वीप के लोगों के लिए यह लाइफलाइन है। पर्यटक भी इस खूबसूरत द्वीप को देखने इसी एयरपोर्ट से द्वीप पर आते हैं।