Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट काउंटर MP में, पर राजस्थान में लगती है लाइन: इस अनोखे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिलते हैं दो राज्य

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:07 PM (IST)

    भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। अगर आप भी ट्रेन के सफर के शौकीन हैं, तो आपको भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में जरूर ...और पढ़ें

    दो राज्यों में बंटा भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन 'भवानी मंडी' (Image Source: AI-Generated)

    दो राज्यों में बंटा भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन 'भवानी मंडी' (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे से तो आप सभी ने कभी न कभी सफर किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे स्टेशन के बारे में सुना है जो दो राज्यों में बंटा हो? जी हां, भारत में एक ऐसा अजूबा रेलवे स्टेशन भी मौजूद है जहां महज एक कदम रखने पर आप दूसरे राज्य में पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन की कुछ बेहद खास बातें।

    एक ट्रेन, लेकिन खड़ी होती है दो राज्यों में

    भवानी मंडी रेलवे स्टेशन भारत के दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। एक है मध्य प्रदेश का मंदसौर जिला, तो दूसरा है राजस्थान का झालावाड़ जिला। इस स्टेशन की सबसे मजेदार बात यह है कि जब भी कोई लंबी ट्रेन यहां रुकती है, तो उसका एक हिस्सा मध्य प्रदेश में होता है, और दूसरा हिस्सा राजस्थान में खड़ा होता है।

    Unique railway station in India

    (Image Source: Instagram)

    टिकट काउंटर मध्य प्रदेश में, लाइन राजस्थान में

    भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का टिकट सिस्टम भी काफी अनोखा है। यहां टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश की सीमा में बैठता है, जबकि टिकट लेने के लिए यात्री राजस्थान की सीमा में खड़े होते हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा तय करने के लिए एक रस्सी लगाई गई है। मध्य प्रदेश में स्थित यह टिकट काउंटर सुबह 8 बजे खुलता है और रात 8 बजे बंद हो जाता है।

    यात्रियों में रहती है सेल्फी लेने की होड़

    भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का बोर्ड भी बहुत खास है। इस बोर्ड के एक तरफ 'राजस्थान' लिखा है और दूसरी तरफ 'मध्य प्रदेश'। यात्री यहां आकर इस बोर्ड के साथ फोटो खिंचवाना बहुत पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    Bhawani mandi railway station

    (Image Source: Instagram)

    आपसी तालमेल की है शानदार मिसाल

    यह भारत का इकलौता ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां महज एक कदम बढ़ाने पर आप दूसरे राज्य में पहुंच जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टेशन पर करीब 50 ट्रेनें रुकती हैं। साफ-सफाई के मामले में भी यह स्टेशन काफी आगे रहता है। यहां से कोटा एयरपोर्ट की दूरी 87 किलोमीटर है।

    भवानी मंडी रेलवे स्टेशन न सिर्फ एक अनोखी भौगोलिक स्थिति पेश करता है, बल्कि यहां मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों के बीच का आपसी प्रेम और तालमेल भी देखने को मिलता है।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने का सही समय क्या है? विवाद से बचने के लिए यात्रियों को जरूर जानना चाहिए यह नियम

    यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर: TC और TTE को कहीं एक तो नहीं मानते आप? जानिए कैसे अलग है इन दोनों की ड्यूटी