शूटिंग से पहले कोई नहीं जानता था! फिल्मों के बाद ये बन गए भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स
आज ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था, बाद में वो सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गए। ...और पढ़ें

भारत के ऐसे पर्यटन स्थल जो फिल्मों की शूटिंग के बाद हुए मशहूर (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ऐसी कई जगह हैं जो अपने इतिहास, रहस्यों, कहानियों और लोककथाओं की वजह से दुनियाभर में जानी जाती हैं। पर इसके अलावा भी एक वजह है जिसने कुछ जगहों को लोगों के बीच पॉपुलर बना दिया है और वो वजह है फिल्में। आज ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था, बाद में वो सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गए।
भारत के ऐसे पर्यटन स्थल जो फिल्मों की शूटिंग के बाद हुए मशहूर
हिमाचल प्रदेश का रोहतांग
जब वी मेट का ‘ये इश्क हाय’ आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने की शूटिंग हिमाचल के रोहतांग में हुई थी, इसमें एक सीन था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों ही बर्फीली वादियों से होकर गुजर रहे थे।
लद्दाख की पैंगोंग लेक
अगर आपने ‘थ्री इडियट्स’ का क्लाइमैक्स देखा होगा तो आपको याद होगा, उसकी शूटिंग किसी लेक के पास हुई थी। वह लद्दाख की पैंगोंग लेक थी, जो फिल्म के बाद आज लद्दाख के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। इसके अलावा, शाहरुख खान की दो फिल्मों ‘जब तक है जान’ और ‘दिल से’ की भी शूटिंग यहीं हुई थी।
मुंबई की मरीन ड्राइव
बॉलीवुड का हब मुंबई है तो इसकी सबसे पसंदीदा लोकेशन यहां की मरीन ड्राइव है। यहां जान कितनी ही फिल्मों के सीन दिखाए गए। इनमें ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘दिल चाहता है’, ‘वेक अप सिड’ और ‘धूम 2’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। आज भी कोई मुंबई जाता है तो घूमने के लिए सबसे पहला ख्याल मरीन ड्राइव ही आता है।
खबरें और भी
कश्मीर का गुलमर्ग
कश्मीर को ऐसे ही जन्नत नहीं कहा जाता, इसकी खूबसूरत वादियां मंत्रमुग्ध कर देती हैं। तभी तो बॉलीवुड की यह फेवरेट लोकेशन है। ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हैदर’, ‘जब तक है जान’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘फितूर’ जैसी बहुत सी फिल्में यहां शूट की जा चुकी हैं।
राजस्थान का उदयपुर पैलेस
राजस्थान के झीलों का शहर उदयपुर अपनी खूबसूरती और रॉयल लुक की वजह से लोगों की पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। पर इसकी पॉपुलैरिटी तब और भी बढ़ी जब इसे ‘प्रेम रत्न धन पायो’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फेमस फिल्मों की शूटिंग हुई।
केरल का मुन्नार
केरल के मुन्नार की हरियाली सबसे ज्यादा ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म में देखने को मिली। इसके अलावा, ‘निशब्द’ और ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ में भी इसके नजारे देखे गए।
यह भी पढ़ें- बाबर ने कहा था 'हिंद के किलों का मोती'! पढ़ें भारत का 'जिब्राल्टर' कहलाने वाले ग्वालियर किले की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम की रील्स से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं भारत के ये सनराइज स्पॉट्स, दुनियाभर से देखने आते हैं लोग