Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के लिए बुक करना है ट्रेन का पूरा कोच? IRCTC की इस खास सर्विस से ऐसे करें बुकिंग, पढ़ें कितना होगा खर्च

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:46 AM (IST)

    ट्रेन के सामान्य एसी कूप को सजाने की अनुमति नहीं है, लेकिन IRCTC की FTR सेवा से आप शादी या खास मौकों के लिए पूरी ट्रेन या कोच बुक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की पूरी कोच? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की पूरी कोच? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक ट्रेन के एसी कूप को डेकोरेट किया गया था। इस वीडियो की लोगों ने काफी आलोचना भी कि और सवाल भी किए कि क्या रेलवे ऐसा करने की अनुमति देता है? 

    दरअसल, वीडियो में दिखाया गया एसी कूप नॉर्मल रिजर्वेशन के अंदर आता है। इसलिए ऐसा करने की अनुमति नहीं है और इस मामले में रेलवे जांच भी कर रहा है। हालांकि, एक खास सर्विस के तहत आप शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए पूरी ट्रेन या एक पूरा कोच बुक कर सकते हैं। इसे फुल टैरिफ रेट (FTR) सर्विस कहा जाता है। 

    अगर आप भी रेलवे की इस सेवा के बारे में नहीं जानते, तो आपको बता दें कि फुल टैरिफ रेट सर्विस के खास नियम हैं और इसका किराया भी सामान्य बुकिंग से अलग होता है। आइए जानें कैसे आप खास मौकों के लिए ट्रेन की पूरी कोच बुक कर सकते हैं। 

    बुकिंग का समय और कोच की संख्या

    FTR में ट्रेन की कोच बुक करने के लिए सफर की तारीख से ज्यादा से ज्यादा 6 महीने पहले और कम से कम 30 दिन पहले ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। एक बार में व्यक्ति ट्रेन की दो कोच बुक कर सकते है और अगर पूरी ट्रेन बुक कर रहे हैं, तो कम से कम 18 कोच और ज्यादा से ज्यादा 24 कोच बुक किए जा सकते हैं, जिसमें दो एसएलआर कोच और जेनरेटर कार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    ये बात भी ध्यान देने वाली है कि चार्टर्ड कोच को सिर्फ उन्हीं स्टेशनों पर जोड़ा या हटाया जा सकता है, जहां ट्रेन कम से कम 10 मिनट रुकती हो। इसलिए ये सुविधा सभी ट्रेनों में नहीं मिलती। 

    कितना देना होगा सिक्योरिटी डिपॉजिट?

    ऑनलाइन फॉर्म में ट्रैवल और कोच की पूरी जानकारी देने के साथ ही प्रति कोच 50 हजार रुपए का रेजिस्ट्रेशन सेक्योरिटी डिपॉजिट के साथ देना होता है। अगर कोई व्यक्ति 18 से कम कोच वाली पूरी ट्रेन बुक करता है, तब भी उसे कम से कम 18 कोच के हिसाब से 9 लाख रुपए का सेक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। पेमेंट होने के बाद एक ऑटो-जेनरेटेड रेफरेंस नंबर मिलता है, जो आगे के लिए जरूरी है।  

    पेमेंट के जरूरी नियम

    FTR एप्लीकेशन शुरू करने की तारीख से पेमेंट के लिए 6 दिनों का समय मिलता है। अगर पेमेंट हो जाए और नंबर जनेरेट न हो, तो 7 दिनों तक इंतजार करना होगा। NEFT या RTGS के जरिए टुकड़ों में पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अगर पेमेंट को दो बार में आधा-आधा करके किया जाए, तो FTR जेनरेट नहीं होगा और पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 

    वहीं अगर डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग से रियल-टाइम में नंबर जेनरेट नहीं होता है, तो अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा। 

    रिफंड और कैंसिलेशन फीस

    यात्रा पूरी होने के बाद, सेक्योरिटी डिपॉजिट वापस पाने के लिए रेलवे का नो ड्यूज सर्टिफिकेट और ओरिजनल टूर फोल्डर के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स 21 दिनों के अंदर IRCTC के ऑफिस में जमा करवाने होंगे। 21 दिनों के बाद डॉक्यूमेंट्स एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। 

    अगर आप बुकिंग कैंसिल करते हैं, तो सफर के दो दिन या उससे पहले सेक्योरिटी डिपॉजिट का 10% काटा जाएगा, सफर के एक दिन से लेकर 4 घंटे पहले तक राशि का 25% काटा जाएगा और सफर के 4 घंटे के अंदर या ट्रेन छूटने के बाद तय राशि का 50% काटा जाएगा।  

    वहीं अगर रेलवे या IRCTC की तरफ से बुकिंग को कैंसिल किया जाता है, तो कोई फीस नहीं कटेगी और पूरी डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा।