Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह बनाएंगे नई कांग्रेस, राहुल गांधी पर बोला हमला; पार्टी ने किया था निष्काषित

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 02:00 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने नई कांग्रेस बनाने की घोषणा की। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया और निष्कासन पत्र को फाड़ दिया जिसकी तुलना मनमोहन सिंह के पत्र को फाड़ने की घटना से की गई। सिंह ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेसी थे हैं और रहेंगे।

    Hero Image
    लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला (फोटो: @LakshmanSinghRaghogarh)

    जेएनएन, गुना। कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने नई कांग्रेस बनाने की बात कही है। एक वीडियो जारी कर निष्कासन पत्र फाड़ते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि देख लो राहुल गांधी, जिस तरह से तुमने मनमोहन सिंह का पत्र फाड़ा था उसी तरह से मैं भी फाड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे इस कागज से मैं कांग्रेस से बाहर नहीं हो जाऊंगा। मैं कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा। मैंने पांच बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा का चुनाव जीता है। कई चुनौतियों का सामना किया है।

    पदयात्रा निकालने की कही बात

    उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज के खिलाफ विदिशा से कोई कांग्रेसी चुनाव लड़ने तैयार नहीं था, तो मैं गया था। क्योंकि, पार्टी ने मुझे भेजा था। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि साथियों अब समय नहीं है कि इनके आगे झुको और इनकी चमचागिरी करो। इनकी समझ में नहीं आता, तो छोडि़ए इनको। हम लोग मिलकर नई कांग्रेस खड़ी करेंगे। बरसात के बाद पदयात्रा पर निकलेंगे।

    बता दें कि पूर्व सांसद सिंह ने पिछले दिनों राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा था कि बोलते समय सोच समझ कर बोला करें। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले लक्ष्मण सिंह कई बार कांग्रेस संगठन को असहज कर चुके हैं।

    उनके ऐसे बयानों के कारण ही पार्टी ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को घेरा था। इसके बाद अब वीडियो जारी कर उनपर निशाना साधा है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर बयान देना पड़ा भारी