केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, सीएम मोहन यादव ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक
मध्य प्रदेश के खजुराहो में पीएम मोदी ने आज केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस योजना से राज्य के कई जिलों का जल संकट दूर होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी का स्वागत राज्य के सीएम मोहन यादव ने किया। उन्होंने पीएम मोदी आधुनिक भारत का भगीरथ बताया। उन्होंने कहा पहले सूखे का नाम आते ही बुंदेलखंड का नाम मन में आता था।

जेएनएन, खजुराहो। मध्य प्रदेश को आज पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है। आज खजुराहो में पीएम मोदी ने केन और बेतवा के जल का संगम कराया और दोनों नदियों को लिंक करने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। वहीं, 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन भी किया।
खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी का स्वागत मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने किया। वहीं, अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया।
पीएम मोदी आधुनिक भारत के भागीरथ: सीएम
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास में बोलते हुए कहा कि आज का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर मोदी जी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।
मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि जब भी राज्य में सूखे की खबर आती थी, तो बुंदेलखंड का नाम सबसे पहले जहन में आता था। लोग अपने घरों के गेट निकालकर उन्हें ईंटों के पैक करके रोजगार की तलाश में घर छोड़कर चले जाते थे। बड़ा कष्ट होता था कि हमारा ये क्षेत्र सालों तक सूखे का दंश झेलता रहा।
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग आते थे, सूखा दूर करने के लिए बड़े बड़े वादे करते थे। लेकिन कुछ नहीं किया, लेकिन नदी जोड़ो परियोजना से 10 जिलों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। चंबल नहर परियोजना से भी किसानों को लाभ मिलेगा।
किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चंबल नहर परियोजना से भी किसानों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में नवीन ऊर्जा के लिए ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना का शुभारंभ हो रहा है। कांग्रेसियों को आज पीएम मोदी द्वारा आज का भूमिपूजन कार्यक्रम और लोकार्पण सुहा नहीं रहा है। उनकी मति मारी गई है। हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से एक महीने तक जनकल्याण पर्व की शुरुआत की है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि जनता के हित के लिए घर-घर जाकर अभियान चलेगा। आज श्रद्धेय अटलजी की 100वीं जयंती है। उनकी जन्मस्थली ग्वालियर में आज गौरव दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 6 रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट की जा चुकी हैं। हमारी सरकार ने साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।