Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिड़मा एनकाउंटर पर MP में गर्माई सियासत, दिग्विजय ने साझा किया सामाजिक कार्यकर्ता का वीडियो, भाजपा बोली- 'यह देशद्रोही मानसिकता'

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 04:59 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में माओवादी हिड़मा के मुठभेड़ पर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह द्वारा मुठभेड़ पर सवाल उठाने के बाद भाजपा ने उन्हें घेरा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर शहीद जवान के लिए संवेदना व्यक्त न करने का आरोप लगाया। भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर माओवादी मानसिकता का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

    Hero Image

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। छत्तीसगढ़ में कुख्यात माओवादी माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा इस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो साझा किए जाने के बाद भाजपा ने उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया। पार्टी ने दिग्विजय सिंह पर “देशविरोधी तत्वों के साथ खड़े होने” का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री यादव का सीधा हमला

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में शहीद हुए नरसिंहपुर के जवान आशीष शर्मा के लिए दिग्विजय सिंह एक शब्द तक नहीं बोले। अपने प्राणों की बाजी लगाकर प्रदेश का लाल शहीद हो गया और पूर्व मुख्यमंत्री को उसके परिवार के लिए दो शब्द संवेदना के बोलने की फुर्सत नहीं मिली—इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की ऐसी ही बातों से जनता का भरोसा पार्टी से टूट रहा है। कांग्रेस को अपने अतीत के कर्मों की कीमत जनता के बीच जाकर चुकानी पड़ेगी।

    सोनी सोढ़ी का वीडियो किया था शेयर

    दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने माओवादी हिड़मा के एनकाउंटर पर सवाल उठाए। दिग्विजय ने वीडियो के साथ लिखा कि वे नक्सल हिंसा के विरोधी हैं, लेकिन मुद्दे अलग हैं—

    • माओवादियों को सामाजिक-आर्थिक मुख्यधारा में लाना जरूरी।
    • पेसा कानून पूरी तरह लागू हो।
    • बस्तर के खनिज संसाधनों में स्थानीय आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
    • आदिवासी बहुल क्षेत्रों में SIR के लिए मांगे जा रहे प्रमाणपत्र और मतदाता सूची से जुड़े नियमों पर पुनर्विचार होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इन गंभीर सवालों पर सभी राजनीतिक दलों को ध्यान देना चाहिए।

    भाजपा का पलटवार

    बीजेपी पदाधिकारियों ने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि माओवादियों को समर्थन और आतंकियों पर नरमी दिखाना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। दो दिन पहले मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश के जवान पर उन्होंने एक शब्द नहीं कहा, लेकिन माओवादी के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। यह बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है।