मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले इन सरकारी पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास वालों के लिए भी मौका
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। शिवराज सरकार सरकारी नौकरियों को लेकर एलान कर सकती है। राज्य में सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली जा सकती हैं। फिलहाल एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में किन-किन पदों के लिए राज्य में परीक्षाएं होंगी।

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को शिवराज सरकार तोहफा दे सकती है। भर्तियों और परीक्षाओं के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए सरकार एलान कर सकती है। हालांकि कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए लगातार भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। आपको बताते हैं कि दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं होंगी।
पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 अक्टूबर तक चलेगी।
इन विभागों में होंगी भर्तियां
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, कराधान सहायक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर और अन्य पद रिक्ति 2023 के लिए एमपीपीएससी नई भर्ती 2023 पीडीएफ अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत एमपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं आयोजित हैं।
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 सितंबर-अक्टूबर
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 08 अक्टूबर 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर 2023
- क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022, 19 नवंबर 2023
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर 2023
- कराधान सहायक परीक्षा 2022, 17 दिसंबर 2023
इसके अलावा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 385 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने ये भर्तियां निकाली हैं।
MP सरकार की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की घोषणा की है, योजना के तहत सरकार चयनित युवाओं को रोजगार के ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के एक महीने बाद राज्य शासन की ओर से युवाओं को 8,000 से 10,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। योजना की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।