MP के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी : वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे
मध्य प्रदेश सरकार ने संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मासिक वेतन में 234 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 अप्रैल से प्रभावी है, जिससे लगभग 50 ...और पढ़ें

वेतन में इजाफा (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश सरकार ने संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं, जिससे करीब 50 लाख श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार द्वारा यह वृद्धि महंगाई सूचकांक को ध्यान में रखते हुए की गई है। खास बात यह है कि अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल—सभी चारों श्रेणियों के श्रमिकों के वेतन में समान रूप से 234 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।
महंगाई के बीच राहत भरा फैसला
वेतन वृद्धि का यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच श्रमिक वर्ग को कुछ राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की आय में सुधार होगा।
आदेश जारी, तुरंत प्रभाव से लागू
श्रम आयुक्त तन्वी हुड्डा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। नई दरें लागू होने के बाद प्रदेशभर के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में सीधा इजाफा देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- MP में औद्योगिक क्षेत्रों के पास बसेंगे श्रमिक, 5 हजार सस्ते मकानों का ऐलान, पेंशनर्स को भी बड़ी राहत
यह निर्णय श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पहले और अब मासिक वेतन (रुपये में)
श्रमिक श्रेणी- पहले वेतन - अब वेतन
अकुशल -- 12191-- 12425
अर्धकुशल --13187 -- 13421
कुशल --14910 -- 15144
उच्च कुशल -- 16535 -- 16769
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।