Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP में राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, गुटबाजी और 'एकला चलो' नहीं चलेगा

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 05:03 PM (IST)

    पचमढ़ी में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को अधिकारों का दुरुपयोग न करने की चेतावनी दी और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।

    Hero Image

    पचमढ़ी शिविर में संबोधित करते हुए राहुल गांधी।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। पचमढ़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के बहाने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी प्रदेश के नेताओं को सख्त संदेश दे गए कि गुटबाजी और 'एकला चलो' नहीं चलेगा। एकजुटता, समन्वय बनाने के साथ सहमति के आधार पर निर्णय लिए जाएं। जो नया नेतृत्व तैयार हो रहा है, वह वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी न करे। विधानसभा चुनाव में अभी समय है इसलिए जिला अध्यक्ष दो साल में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करें, फिर मिशन-2028 (विधानसभा चुनाव) की तैयारी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुटबाजी से समस्या

    दरअसल, केंद्रीय संगठन तक भी यह बात पहुंचती है कि प्रदेश में कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में बंटी है और वरिष्ठ नेता सहयोग नहीं कर रहे हैं। नई टीम को काम करने में असुविधा हो रही है। हाल ही में इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम का एक प्रकार से जिला कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने की बात सामने आई। उन्हें लेकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किए जाने का ऑडियो भी बहुप्रसारित हुआ।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले- SIR वोट चोरी को कवर अप करने की कोशिश, पचमढ़ी में की जंगल सफारी 

    कई नेता अलग-थलग पड़े

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह हों या फिर डा.गोविंद सिंह हों, अलग-थलग पड़े हैं। कमलेश्वर पटेल तो सार्वजनिक तौर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर कह चुके हैं कि इन्हें सबको साथ लेकर चलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि एकला (अकेले) नहीं, सबको साथ लेकर चलना होगा।

    जिलाध्यक्षों को भी नसीहत

    यही कारण है कि राहुल गांधी ने समन्वय बनाकर सामूहिक निर्णय पर जोर दिया। उन्होंने जिला अध्यक्षों को भी साफ कर दिया कि आपको अधिकार संपन्न तो बना रहे हैं पर इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर तक एक दिशा में काम हो, तभी परिणाम आएंगे।

    संगठन को नीचे तक मजबूत करने को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता नेता नहीं बल्कि पार्टी के प्रति समर्पण वाला होना चाहिए। जिस तरह संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आपका चयन किया गया, उसी तरह से पार्टी के लिए जो उपयोगी होगी, उसका चयन करें। ब्लाक और मंडल स्तर का संगठन तैयार करें।