Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदिशा में प्रेम प्रसंग के शक में युवक से बर्बरता : मुंडन कर पहनाई जूतों की माला, मुंह काला कर गांव में घुमाया

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:57 PM (IST)

    विदिशा के मोहनपुर खुर्द गांव में एक किशोरी से मिलने पहुंचे युवक के साथ ग्रामीणों ने बर्बरता की। पुलिस ग्रामीणों से युवक को बचाकर थाने लेकर आई। दोनों प ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम मोहनपुर खुर्द में एक प्रेम प्रसंग ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने कानून और इंसानियत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। यहां एक युवक को किशोरी से मिलने पर ग्रामीणों ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि अमानवीय व्यवहार करते हुए उसका मुंडन कर, चेहरे पर कालिख पोतकर और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाल दिया।

    किशोरी से मिलने पहुंचा था युवक

    घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक गांव की एक किशोरी से मिलने पहुंचा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेते हुए युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की।

    मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया

    इतना ही नहीं, भीड़ ने युवक का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई

    सूचना मिलते ही डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के अनुसार, किशोरी के नाबालिग होने के कारण उसकी शिकायत पर युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- हिंदू लड़कियों को फंसाने साझा संपर्कों का सहारा, दोजख का डर दिखाकर मतांतरण...भोपाल में लव जिहाद का खौफनाक पैटर्न

    मारपीट करने वालों पर भी शिकंजा

    वहीं युवक के साथ हुई मारपीट और अमानवीय व्यवहार को लेकर चार लोगों के खिलाफ भी अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।