Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर: विधवा पर तेजाब हमला, जेठ गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 02:21 PM (IST)

    ग्वालियर के अवाड़पुरा में एक शख्स अपनी विधवा बहू पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के पति का निधन आठ महीने पहले हो गया था, जिसके बाद से जेठ उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    महिला पर एसिड अटैक (प्रतीकात्मक चित्र)

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय विधवा महिला पर उसके जेठ ने एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा, गला, सीना, हाथ और आंखें बुरी तरह झुलस गईं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसका उपचार जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ माह पहले पति का हुआ निधन

    दरअसल, महिला के पति का आठ माह पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया। उसके बाद से ही उसका जेठ उससे जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। कमरे में भी सोते समय तीन बार जबरन घुस चुका था और अक्सर छेड़छाड़ करता था। जब महिला ने उससे शादी से इन्कार कर दिया तो गुस्से में बाजार से एसिड खरीदकर लाया और डबूले में भरकर फेंक दिया।

    नशे में छेड़छाड़ करता था जेठ

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटा-बेटी छोटे हैं। वह दूसरों के घरों में काम करते हुए किसी तरह अपना व बच्चों का पेट पाल रही है। उसका जेठ नशे में अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था। शराब की नशे की लत के चलते ही उसकी पत्नी भी छोड़ गई थी। वह लगातार दबाव बना रहा था कि उससे शादी कर लूं।

    बच्चों को भी धमकाया

    दोपहर में भी शादी के लिए दबाव डाला। मना करने पर गुस्से में चला गया। कमरे के अंदर रात करीब आठ बजे सब्जी काट रही थी, तभी वह आया और एसिड फेंक दिया। उस वक्त बच्चे भी उसके पास ही बैठे थे। मां की चीख सुनकर बच्चे भी रोने लगे। इस पर आरोपित ने इन्हें भी धमकाया कि चुप नहीं हुए तो तुम्हें भी जला दूंगा।

    पहले ही कर ली थी तैयारी

    पुलिस ने जब फुटेज देखे तो सामने आया कि वह पहले ही बाजार से एसिड खरीदकर लाया था। गुढ़ा-गुढ़ी का नाका से एसिड खरीदा था, यानि वह पहले से ही तैयारी करके गया था। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। महिला को बोलने में भी तकलीफ हो रही है।