दतिया में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, दंपती के सामने ही दो साल के मासूम की जलकर मौत
दतिया जिले के जिगना गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से दो साल के मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई। माता-पिता पास के तालाब पर खरबूजे तोड़ने गए थे, तभी यह द ...और पढ़ें

घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस और मौजूद ग्रामीण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दतिया जिले के जिगना गांव स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में अचानक भड़की आग में दो वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे तब हुई, जब माता-पिता झोपड़ी से लगभग दो सौ मीटर दूर तालाब पर खरबूजे तोड़ने गए थे। आग की लपटें उठती देख दोनों झोपड़ी की ओर भागे, लेकिन देखते ही देखते उनके कलेजे के टुकड़े की मौत हो गई। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच जिगना थाना पुलिस कर रही है।
खटिया पर सो रहा था मासूम
जानकारी के मुताबिक जिगना निवासी हरदेव कुशवाह रोज की तरह पत्नी धनवंती, पिता रतिराम और दो वर्षीय बेटे ब्रखभान व एक अन्य बेटे के साथ खेत पर काम करने गए थे। खेत पर हरदेव ने धूप से बचाव के लिए एक झोपड़ी बना रखी है। इसी झोपड़ी में दंपती ने अपने दो साल के बेटे ब्रखभान और दूसरे बेटे के संग खटिया पर सुला दिया। इसके बाद दंपती झोपड़ी से करीब दो सौ मीटर स्थित तालाब पर खरबूजे तोड़ने चले गए।
उनका एक बेटा खेलते हुए झोपड़ी से बाहर आ गया और ब्रखभान उसी में सोता रहा। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी के कारण मोबाइल की बैटरी फटने या वहां चिंगारी से आग भड़की होगी। यह चिंगारी वहां खड़ी पेट्रोल बाइक में लगने के विकराल हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।