माला पहनाने पहुंचे विधायक, संत ने बरसा दिए मुक्के... अनुयायी बोले- निराले अंदाज में दिया आशीर्वाद, Video वायरल
दतिया के बेरछा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विधायक प्रदीप अग्रवाल को संत सीताराम महाराज ने मुक्के मारे। विधायक माला पहनाने और आशीर्वाद लेने पहुं ...और पढ़ें

हाथ जोड़कर झुके विधायक को मुक्का मारते संत (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दतिया जिले के ग्राम बेरछा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसकों लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। सेवढ़ा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल गांव में चल रही कथा स्थल पर पहुंचे थे। जहां कथा व्यास संत सीताराम महाराज का आशीर्वाद लेने जब वह उनके करीब पहुंचे, तो बाबा ने उन्हें मुक्के मारे।
संत का बर्ताव देख लोग दंग
विधायक प्रदीप अग्रवाल ने व्यासपीठ के करीब पहुंचकर संत को माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए झुके। इसी दौरान भिंड क्षेत्र के संत सीताराम महाराज ने उन्हें अचानक मुक्के मारना शुरु कर दिए और खुद से धक्का देकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने विधायक द्वारा पहनाई गई माला भी उतारकर फेंक दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाबा का यह व्यवहार चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन उनके अनुयायी इसे ‘विशेष आशीर्वाद’ की शैली बता रहे हैं।
घटना से मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। हालांकि, संत के अनुयायियों का कहना है कि यह उनका ‘विशेष आशीर्वाद देने का तरीका’ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संत सीताराम महाराज अक्सर इसी तरह के आक्रामक अंदाज में आशीर्वाद देते हैं और उनके भक्त इसे प्रभावशाली मानते हैं।
यह भी पढ़ें- भूमिगत खजाने की खोज में चोरों ने ऐतिहासिक नरवर किले में खोदी 20 फीट लंबी सुरंग, पुरा-संपदा की सुरक्षा पर सवाल
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब चार दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर बहस तेज हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।