Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के श्‍योपुर में भीषण हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 28 घायल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:58 PM (IST)

    श्योपुर के विजयपुर में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौके पर मची चीख-पुकार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। विजयपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

    मची चीख-पुकार

    हादसा खितरपाल गांव के पास हुआ, जहां वीरपुर के घुघस गांव से गुर्जर समाज के लोग पार्वती बड़ौदा में भात मांगने जा रहे थे। ट्रैक्टर में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। रास्ते में तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते वाहन पलट गया, जिससे चीख-पुकार मच गई।

    घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, लेकिन चार महिलाओं को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में सरोज पत्नी मगन गुर्जर, सुनैना पत्नी कल्ला गुर्जर, सीमा पत्नी कल्लू गुर्जर व गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में जेल से छूटे रेप के आरोपित को पीड़िता ने सरेबाजार चप्पल से पीटा, घसीटकर ले गई थाने, Video वायरल

    पूर्व मंत्री, एसडीएम मौके पर पहुंचे

    घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन का असंतुलन मुख्य कारण माना जा रहा है।

    फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।