Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 𝟐𝟎𝟐𝟓 में सीएम मोहन यादव बोले - निवेशकों के साथ खड़ी है एमपी सरकार

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:42 PM (IST)

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सेक्टर में प्रगति का अभियान चलाया है। प्रदेश में 4 करोड़ लोगों को छत दी जा चुकी है। स्थानीय निकाय के माध्यम से 8 लाख मकान दिए गए हैं। नए 10 लाख आवास विकसित करने का टारगेट है। भारत ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से आगे बढ़ते हुए मेड इन इंडिया में बाजी मारी है।

    Hero Image
    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने कारोबारियों की मई तक की 5200 करोड़ की देनदारी खत्म की है।

    डिजिटल टीम, इंदौर। 'मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 𝟐𝟎𝟐𝟓' को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देश की जीडीपी में रियल एस्टेट सेक्टर की भागीदारी कभी 3 प्रतिशत थी, अब 8.5 प्रतिशत हो गई है। देश के विकास में रियल एस्टेट की अहम भूमिका है। गुजरात की गिफ्ट सिटी ने पेंटागन को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसी 10 सिटी मध्य प्रदेश में होनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सेक्टर में प्रगति का अभियान चलाया है। प्रदेश में 4 करोड़ लोगों को छत दी जा चुकी है। स्थानीय निकाय के माध्यम से 8 लाख मकान दिए गए हैं। नए 10 लाख आवास विकसित करने का टारगेट है। भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से आगे बढ़ते हुए मेड इन इंडिया में बाजी मारी है।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब वो समय नहीं रहा, जब प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी सहित जरूरी चीजों का अभाव था। आज दिल्ली की मेट्रो मध्य प्रदेश की बिजली से दौड़ रही है। मध्य प्रदेश देश के मध्य में है। आज प्रदेश में 5 लाख सड़कें बनी हैं। प्रदेश में आज 37 मेडिकल कॉलेज है। छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कारोबारियों की मई तक की 5200 करोड़ की देनदारी खत्म की है। रियल स्टेट विकास के लिए सोलर एनर्जी विकास में अनेक अवसर उपलब्ध है। गुजरात की नीति के समान 100 एकड़ में टाउनशिप विकसित कर रहे हैं। प्रदेश में ग्रीन फील्ड हाईवे तैयार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार सभी सेक्टर के लिए कॉन्क्लेव आयोजित कर रही है। सरकार निवेशकों के साथ खड़ी है। प्रदेश की धरती पर उद्योगपति फैक्ट्री लगाएंगे तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा। विश्व का सबसे बड़ा मेला उज्जैन में सिंहस्थ 2028 का आयोजन होने वाला है।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर बाघ और चीतों का कुनबा बढ़ा रहे हैं। इकोसिस्टम के माध्यम से प्रदेश के जंगल और पर्यावरण समृद्ध हो रहा है। विकास के लिए आज लगभग 12 हजार 500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। देश में स्वर्णिम काल चल रहा है और इसमें भी मध्यप्रदेश सबसे अच्छा है।