Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP ड्रग्स कनेक्शन में बड़ा एक्शन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पुलिस हिरासत में, पैडलर की निशानदेही पर कार्रवाई

    By Mukesh MangalEdited By: Ravindra Soni
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:54 PM (IST)

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-फरोख्त मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस ...और पढ़ें

    नाना पटवारी और जीतू पटवारी।

    नाना पटवारी और जीतू पटवारी।

    HighLights

    1. नाना पटवारी को ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया।

    2. दो ड्रग पैडलरों की निशानदेही पर हुई यह कार्रवाई।

    3. जीतू पटवारी ने इसे बदले की राजनीति करार दिया।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त के मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नाना ड्रग्स पार्टी की तैयारी में था। पुलिस ने ड्रग्स की डिलीवरी देने आए दो पैडलरों को पकड़ने के बाद नाना और उसके साथी मानव को हिरासत में ले लिया। बता दें कि जीतू पटवारी और नाना संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनका निवास भी एक ही है।

    पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

    इंदौर के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, गुरुवार सुबह राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जांच के दौरान इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रौनी को 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में इन दोनों पैडलरों ने बताया कि ड्रग्स नाना पटवारी और मानव गंगवानी ने मंगवाई थी। इसके बाद पुलिस ने नाना के मोबाइल की टावर लोकेशन निकाली, जो क्षेत्र के एक फार्म हाउस की मिली। पुलिस ने इरफान से नाना की बात करवाई और डिलीवरी के बहाने बुलाकर उसे पकड़ लिया।

    गरमाई सियासत, तन्खा ने उठाए सवाल

    पुलिस के अनुसार, राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ के दौरान नाना और मानव ने पैडलरों से संपर्क होने की बात स्वीकार की। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना अपराध की जानकारी दिए जीतू पटवारी के भाई को गिरफ्तार किया और परिवार को सूचना तक नहीं दी।

    यह भी पढ़ें- Fact Check: लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए रोकी ट्रेन? रेलवे ने बताया वायरल Video का पूरा सच

    पुलिस के अनुसार नाना पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ नौ प्रकरण दर्ज हैं। उसके साथ पकड़े गए मानव का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

    खुशी आत्महत्या प्रकरण की फाइल भी खंगाली

    नाना पटवारी के हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद इंदौर के लसूड़िया थाना पुलिस ने आठ वर्ष पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण की फाइल भी खंगालनी शुरू कर दी है। शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब से जुड़ी रहीं खुशी ने महालक्ष्मी नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस चर्चित मामले में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था, हालांकि उस समय पुलिस ने जांच बंद कर दी थी।

    खबरें और भी

    यह बदले की राजनीति, हम झुकेंगे नहीं : जीतू

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाई को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा और इसे बदले की सियासत करार दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- मुख्यमंत्री जी, इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि भाजपा सरकार अब "बदला" ले रही है। रंजिश इस बात की है कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए "कानून" का सहारा भी लिया जाएगा। मैं जानता था की सरकार की निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाइयां जरूर की जाएंगीं! लेकिन मैं फिर दोहरा रहा हूं! कानूनी दबाव/प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे! बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे।