छिंदवाड़ा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार छह मजदूरों की मौत, 21 घायल
छिंदवाड़ा में बैतूल-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह मजदूरों क ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
HighLights
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, छह मजदूरों की मौत।
तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, 21 घायल।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की।
डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। बैतूल-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि करीब 21 लोग घायल हो गए। इनमें से 16 लोगों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
काम पर जा रहे थे मजदूर
पुलिस के अनुसार श्रमिक पिकअप वाहन पर सवार होकर काम करने जा रहे थे, तभी बिछुआ के टेमनी खुर्द के पास सुबह करीब 9.30 बजे हादसा हो गया। ट्रक से लगी टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर खेत में जा गिरे।
इनकी हुई मौत
मृतकों में बब्बू (35) पिता भूरू राजबेटे, सावित्री (30) पति सुरेश सिंह बनके, शिवकली (45) पति शिवपाल धुर्वे, लीलावती (55) पति गरीबा सीलू, सुकरवती (50) पति रामचंद सभी निवासी मछेरा, थाना लावाघोघरी व संतोष (44) पिता केशवराव सावनेरे, निवासी हथलेवा टोला, चौकी सांवरी, थाना लावाघोघरी शामिल हैं।
ये हुए घायल
वहीं घायलों में करीना (19) पिता सरवन ढीकू, सुनीता (38) पति दयाराम बनके, गरिता (58) पिता बबलू शीलू, सकल बत्ती (50) पति गुड्डू सकोम, शशीकला (35) पति मंदरे वाडिवा, पायल (17) पिता महेश ढीकू, कंचन (16) पिता कैलाश सकोम, माया (17) पिता दशरू बट्टी, झुमरवती (35) पति अम्मी लाल, अनीता (25) पति संजय ढीकू, रोशनी (16) पिता अजय शीलू, निशा (16) पिता शंकर तुमडाम, सलोनी (21) पिता सोमू वाडिवा, गिरजा (55) पति किशोर वाडिवा, किरण (16) पिता चंदर वाडिवा, हसीना (19) पिता अजय शीलू, बुजवती (20) पति रामलाल बनके, रवीना (16) पिता झीमा वन, पुजा (20) पिता महेश ढीकू, आयुषी (16) पिता सूरज बनके, श्याम जी (40) पिता जंगल सिंह भोसोम, सभी घायन मछेरा, थाना लावाघोघरी के निवासी हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'मोर बप्पा रे...' सीधी में दिव्यांग आदिवासी महिला की गुहार सुन सिर पकड़ बैठीं विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताते हुए मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल मरीजों को एक-एक लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।