Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP के सीधी में शासकीय शिक्षक के आवास पर EOW का छापा, 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 01:20 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा की टीम ने शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर छापा मारा। शिक्षक पर आय से ...और पढ़ें

    Hero Image

    शिक्षक के आवास पर ईओडब्ल्यू टीम ने दी दबिश।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के सीधी शहर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW)रीवा की टीम ने शुक्रवार तड़के शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

    ईओडब्लू रीवा की 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे शासकीय शिक्षक के पटेल पुल स्थित आवास पर पहुंची और दबिश दी। इसके अलावा शिक्षक के मड़वास में बने दो अन्य ठिकानों में भी छापामार कार्रवाई की गई।

    EOW raid babu S 257

    कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी कार्यकाल में आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर: रिश्वत लेते CMHO कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

    शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू की टीम को 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है, जबकि वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक आरोपी शिक्षक की वैध आय के अनुसार कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी। इस भारी अंतर के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EOW raid babu S 258

    फिलहाल शिक्षक के घर में ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है। टीम शिक्षक से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।