सतना में मप्र की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई के बाद भाई भी गांजा तस्करी करते गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना जिले की रामपुर बाघेलन पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया ह ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री और सतना जिले के रैगांव क्षेत्र से विधायक प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को रामपुर बाघेलन पुलिस ने सोमवार को 46 किलो गांजा की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। मरौह निवासी पंकज सिंह के घर से गांजा बरामद हुआ है, जहां राज्यमंत्री का भाई अनिल बागरी पुत्र जय प्रताप बागरी भी मौजूद था।
आरोपी पंकज सिंह ने बताया कि अनिल बागरी ने अपने वाहन संख्या- एमएच 49 बीबी 8699 से गांजा लाकर घर तक पहुंचाया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज ने बताया कि उसकी राज्यमंत्री के बहनोई शैलेंद्र से बातचीत होती थी। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने ATS अधिकारी बन रिटायर्ड अफसर से 31 लाख रुपये हड़पे, 5 दिन तक रखा Digital Arrest
बहनोई को उप्र पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी में शुक्रवार को राज्य मंत्री के शैलेन्द्र सिंह उर्फ सिम्मू को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नरैनी पुलिस ने उसे 10.4 किलो गांजा और 315 बोर का बंदूक और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था। इसके अलावा चार पहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की थी।
कांग्रेस ने मंत्री पर भी लगाए आरोप
रैगांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदार व भाई राजनीतिक संरक्षण के चलते नशे का अवैध कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शैलेंद्र सिंह पहले भी सतना में नशीली कफ सीरप के साथ पकड़ा गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं छतरपुर में जब मीडिया ने राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी से भाई की गिरफ्तारी से जुड़ा सवाल पूछा तो नाराज होकर उन्होंने कहा कि जबरदस्ती की बात क्यों करते हो।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।