Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलयुगी पिता ने चार साल की बेटी को मौत के घाट उतारा, गुनाह छिपाने को शव समुद्र में फेका

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 16 Jul 2025 06:55 AM (IST)

    मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया।

    Hero Image
    कलयुगी पिता ने कर डाली चार साल की मासूम की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, मुंबई। मुंबई से बेहद हैरान कर देने वाला सामने आयाहै। यहां एक व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया

    पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया। इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया। यहां एक अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लड़की लापता हो गई थी।

    उन्होंने बताया कि उसके सौतेले पिता शेख और मां नाजिया ने अपनी बेटी की गुमशुदगी को लेकर एंटॉप हिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

    पुलिस ने जांच में किया खुलासा

    जांच के दौरान, पुलिस ने एंटॉप हिल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लड़की को उसके सौतेले पिता के साथ देखा। उन्होंने शेख की गतिविधियों पर नज़र रखना शुरू कर दिया और अपराध में उसकी संलिप्तता का संदेह जताया।

    विवाद के चलते कर दी बच्ची की हत्या

    लड़की का शव समुद्र में मिलने के बाद, पुलिस ने शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस को संदेह है कि दंपति के बीच किसी विवाद के चलते हत्या की गई। शेख की लड़की की मां से दूसरी शादी थी।

    यह भी पढ़ें- महिला ने चलती बस में दिया बच्चे को जन्म, पति ने खिड़की से बाहर फेंका नवजात; मौत