नाले में बिजली की तार और 50 फोन कॉल... ठाणे में 17 साल की लड़की की करंट लगने से मौत
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच ठाणे में 17 वर्षीय आलिया चांदीवाला की जलभराव वाले इलाके में करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

ठाणे में 17 वर्षीय आलिया चांदीवाला की करंट लगने से मौत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र इन दिनों भर्री बारिश की चपेट में है। शहर के कई इलाकों में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन सब के बीच बुधवार की रात ठाणे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से 17 साल की एक लड़की की मौत हो गई।
पीड़िता की पहचान आलिया चांदीवाला के रूप में हुई है जो, ठाणे के पास मुंब्रा के यास्मीन पार्क की रहने वाली थी। वह किसी काम से बाहर निकली थी, तभी पानी से भरे इलाके में उसे करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
50 से ज्यादा फोन काल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लापरवाही के इस मामले में आगे की कानूनी जांच चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई की गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि काफी समय से नाले में बिजली की तारों की शिकायत की गई थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने सरकारी दफ्तरों ने 50 से ज्यादा फोन किये लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, यह लापरवाही का नतीजा है।
खबरें और भी
11 साल के बच्चे की हुई थी मौत
यह घटना मुंबई के चेंबूर में एक 11 साल के बच्चे, विहान श्रीवास्तव की मौत के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जब उसकी स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया था। बचाए गए बच्चों में से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक लड़के को गंभीर चोटें आईं।
मेयर रितु तावड़े ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासनिक निकायों ने लगातार शिकायतों को नज़रअंदाज़ किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने नागरिक प्रशासन की लापरवाही को लेकर गंभीर शिकायतें की थीं। उनका कहना है कि इलाके में मौजूद असुरक्षित और ऊपर की तरफ भारी पेड़ों के बारे में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को बार-बार शिकायतें भेजने के बावजूद उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।