Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच लगे भूकंप के झटके, आधी रात कई जिलों में कांपी धरती

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:06 AM (IST)

    महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में गुरुवार देर रात 3.6 से 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके रात 1 ...और पढ़ें

    नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में महसूस हुए झटके

    नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में महसूस हुए झटके

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

    एक अधिकारी ने बताया कि ये झटके रात 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई। बताया जा रहा है कि दो घंटे से कम समय के अंतराल पर करीब 4 बार झटके महसूस हुए।

    देर रात लगे झटके

    शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला झटका रात करीब 1:37 बजे आया। सिरली-पांगरा शिंदे गांव के पास आए इस भूकंप से लोगों की नींद खुल गई और घबराहट में सभी बाहर भाग गए। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

    दूसरा झटका रात 2:15 बजे ककड़धाबा गांव के पास महसूस हुआ। इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसके ठीक दो मिनट बाद रात 2:17 बजे का तीसरा झटका और 3:23 बजे चौथैा झटका महसूस हुआ।

    इसके पहले इसी साल अप्रैल में भी हिंगोली इलाके में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब पांगरा शिंदे गांव में कुछ घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें देखी गई थीं। नांदेड़, अर्धापुर, हदगांव और हिमायतनगर व परभणी इलाके में झटके महसूस हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; कोई हताहत नहीं