Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज जरांगे ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, कहा- फडणवीस को एक और मौका

    By Agency Edited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 17 Sep 2024 06:12 PM (IST)

    मराठा कार्यकर्था मनोज जरांगे ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। एक साल के भीतर उन्होंने छठी बार अनशन शुरू किया है। बता दें कि जरांगे काफी समय से अपने समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण दिलाने की मांग कर रहे हैं। जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

    Hero Image
    मनोज जरांगे ने फिर शुरू किया अनशन (फाइल फोटो)

    एजेंसी, छत्रपति संभाजीनगर। मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को एक बार फिर अनिश्चिकालीन अनशन शुरू किया। एक साल से अधिक की अवधि में जरांगे का यह छठा प्रयास हैं। वह अपने समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में आधी रात से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप

    इस आंदोलन से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और महाराष्ट्र सरकार पर उनकी समुदाय को आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मराठों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक आखिरी मौका दिया है। जारांगे उस मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो कुनबी समुदाय को मराठा समुदाय के सदस्यों के 'सेज सोयारे' (रक्त रिश्तेदार) के रूप में मान्यता देती है।

    केस को वापस लेने की मांग

    उन्होंने आगे कहा कि वह यह भी चाहते हैं कि पहले उनके आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। जरांगे ने कहा कि मेरे लिए मराठा समुदाय महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार जानबूझकर आरक्षण नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा कि मराठाओं के आरक्षण के लिए समितियां सेज सोआरे अधिसूचना पर काम कर रही हैं।

    comedy show banner